Neha Bhasin ने बिकिनी पहन 40 की उम्र में ढाया कहर, बोलीं- 'नहीं है मां बनने का इरादा'

Neha Bhasin

Neha Bhasin ने बिकिनी पहन 40 की उम्र में ढाया कहर, बोलीं- 'नहीं है मां बनने का इरादा'

मुंबई: प्ले बैक सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) ने पिछले हफ्ते ही अपना 40वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर उन्होंने अपने सपनों को लेकर कई तरह के खुलासे किए और बताया कि उनका मां बनने का कोई इरादा नहीं हैं। उनका ये स्टेटमेंट काफी वायरल हुआ और वो चर्चा का केंद्र बनी रहीं। इस बीच एक बार फिर वो सुर्खियों में आ गई हैं।

विज्ञापन

नेहा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक सुपर सिज्जलिंग वीडियो (Neha Bhasin Instagram) शेयर किया है, जिसमें वो ब्लू बिकिनी में कहर ढाती नजर आ रही हैं। क्लिप में सिंगर ब्लू कलर की स्ट्रिप्ड बिकिनी के साथ पिंक टिंटेड शेड और पिंक स्लिपर्स में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो उन्होंने चेहरे पर कोई मेकअप भी नहीं किया है।

विज्ञापन

नेहा भसीन का सुपर सिज्जलिंग अवतार

वीडियो में नेहा भसीन (Neha Bhasin Bikini Video) को अपनी टोंड को फ्लॉन्ट करने के साथ ही बालों से खेलते हुए और इठलाते हुए भी देखा जा सकता है। इस रील के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सोकिंग इन द सन देन बैक इन द ग्रिंड।’

विज्ञापन

वहीं इस वीडियो के अलावा सिंगर ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें वो एक से बढ़कर एक सेंशुअस और किलर पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ नेहा ने कैप्शन दिया, ‘मेरे बारे में तुम्हारी राय ये तय नहीं करेगी कि मैं कौन हूं।’

विज्ञापन

नेहा नहीं बनना चाहतीं मां

नेहा ने हाल ही में खुलासा किया था कि वो मां बनने की इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, “चाहे मेरा अंग्रेजी एल्बम हो या वर्ल्ड टूअर, मैं अपने सभी सपनों को पूरा करने की योजना बना रही हूं।” वहीं काम के अलावा उन्होंने साझा किया कि, “मैं इस जीवन में मां नहीं बनने जा रही हूँ। मैं एक अनाथालय बनाना चाहती हूं, जहां मैं कम से कम 10 से 12 बच्चों का पालन-पोषण करूं, उन्हें शिक्षा, प्यार और वह जीवन दूं जिसके वे हकदार हैं।”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि, “मैंने कभी अपने बच्चे पैदा करने का सपना या मातृ प्रवृत्ति नहीं देखी थी। लेकिन मैंने हमेशा अनाथ बच्चों के बारे में बहुत कुछ महसूस किया है। मैं बचपन से ही स्पष्ट थी कि मैं गोद लेना चाहती हूं। लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि क्यों न सिर्फ एक बच्चे को गोद लेने के बजाय कुछ बड़ा किया जाए? अगले दो-तीन साल में मैं इस दिशा में काम करना शुरू कर दूंगी।

विज्ञापन

2022 को पीछे मुड़कर देखते हुए, भसीन कहती हैं कि वह कठिन समय से बची रहीं। “पिछले साल, जब मैं शो से बाहर आयी थी, मुझे लगता है कि मैंने अपने रॉक बॉटम को मारा था। आज मैं सभी नकारात्मकताओं से पूरी तरह बाहर हूं। 20 वर्षीय नेहा को 40 वर्षीय नेहा पर गर्व होगा।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ