Ranbir B'day Special: नीतू कपूर ने स्पेशल पोस्ट के जरिए किया बेटे रणबीर को बर्थडे विश, बताया अपना 'शक्ति अस्त्र'

ranbir kapoor birthday

ranbir kapoor birthday

Neetu Kapoor Wishes: चॉकलेटी वॉय रणबीर कपूर का आज 40 वां जन्मदिवस (Ranbir Kapoor 40th Birthday) है। फैंस के बीच रणबीर कपूर काफी फेमस स्टार हैं। लड़ियां तो रणबीर के हैंडसम कुक्स और पर्सनेलिटी की दीवानी हैं। हालही में रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र की सफलता और माता-पिता बनने के फेज को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे की खूब सारी बधाईयां मिल रही हैं। करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर ने अपने प्यारे भाई को खूब सारी बधाईयां दी हैं। वहीं उनकी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) नें भी रणबीर को एक खास अंदाज में पोस्ट शेयर करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

मां नीतू में रणबीर को बताया अपना शक्ति अस्त्र

मां नीतू ने रणबीर कपूर के साथ एक पिक्चर शेयर की है जिसमें उन्होनें येलो सूट पहना हुआ हैं इस फॉटो में नीतू अपने बेटे के कंधे पर सिर रखकर खिलखिलाकर हंस रही हैं। वहीं रणबीर कपूर अपनी मां को प्यार से देख रहे हैं। इस फॉटो में मां-बेटे के बीच एक दोस्त वाली बॉन्डिंग नजर आ रही है। इस पिक्चर शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा है- ‘ये साल हमारे लिये एक माइलस्टोन साबित हुआ है। तुम्हारे पापा को मिस कर रही हूं। वो सबसे ज्यादा खुश होंगे। मुझे यकीन है कि वो ऊपर से देख रहे होंगे। हैप्पी बर्थ डे राणा. तुम मेरे शक्ति अस्त्र हो’।

आलिया ने बर्थ की स्पेशल प्लानिंग की

आलिया और रणबीर अपनी शादी के बाद लगातार काम करने में लगे हुए हैं। जिसके चलते उनको खुद के लिए वक्त नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया ने अपने पति रणबीर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए पूरे दिन की प्लानिंग कर ली है।

रणबीर-आलिया जल्द बनने वाले हैं माता-पिता

आलिया-रणबीर जल्दी ही अपने माता-पिता बनने वाले हैं जिसके लिए दोनों बहुत एक्साइटेड भी दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानों तो, दोनों ने अपने बच्चे को लेकर अपनी-अपनी जिम्म्दारियां तक तय कर ली हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर डायरेक्टर लव रंजन की अगली फिल्म में दिखाई देने वाले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ