हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Neetu Kapoor को नहीं चाहिए थी घर तोड़ने वाली बहू, Ranbir को शादी से पहले दी थी ये सलाह

नीतू कपूर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बताती नजर आ रही हैं कि उन्हें कैसी बहू चाहिए थी। क्या नीतू को नहीं पसंद बहू आलिया।

विज्ञापन
Ranbir Alia And Neetu Kapoor

Neetu kapoor suggestion to Ranbir: नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर बहू आलिया पर प्यार लुटाते नजर आती हैं। उन्होंने हाल ही में बहू और बेटे के फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने के बाद उन्हें बधाई दी थी बताया था कि वो मन ही मन प्रार्थना कर रही थी एक बार फिर कुछ ऐसा हो जैसा 2019 में हुआ था। नीतू बहू आलिया के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था, जब रणबीर दीपिका और कटरीना के साथ रिलेशनशिप में थे, तब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा कि था कि वो अपने बेटे रणबीर के जीवन में किसी लड़की को बर्दाश्त नहीं कर पाती।

यही वजह रही कि जब नीतू ने रणबीर की गर्लफ्रेंड कटरीना को अपने क्रिसमस लंच पार्टी में नहीं बुलाया था। वहीं दीपिका और रणबीर के रिलेशनशिप को लेकर वो खुश नहीं थी, उन्होंने कई इंटरव्यू और शो में इसका जिक्र किया है। यहां तक कि अपने बेटे को प्रोटेक्ट करते हुए दीपिका पर कई इल्जाम भी लगाए थे।

नीतू चाहती थी बहू सुई लेकर आए कैंची नहीं

सोशल मीडिया में नीतू कपूर ‘सिमी गरेवाल शो’ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि वो रणबीर को लाइफ पार्टनर चुनने को लेकर एक सलाह दी है। उन्होंने रणबीर को बताया दो तरह की लड़कियां होती है, एक जो साथ कैंची लेकर आती हैं, वहीं दूसरी जो साथ सुई लेकर आती है।

‘जो कैंची लेकर आती हैं वो घर और परिवार तोड़ती हैं और वहीं जो सुई लेकर आती हैं वो परिवार जोड़कर साथ रखती हैं और वो उनकी जिंदगी में ऐसी ही लड़की चाहती हैं।’

The birth of Neetu Tailor
byu/just-slaying inBollyBlindsNGossip

क्या आलिया और नीतू के रिश्ते में भी आ चुकी है खटास

एक इंटरव्यू में नीतू ने आलिया को लेकर बताया था कि दोनों साउथ अफ्रीका में शादी करना चाहते थे। कपल ने वहा लोकेशन ढूंढना भी शुरू कर दिया था, लेकिन फाइनली दोनों ने अपने ही घर के छत पर शादी की।

वही आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा था वो शादी को लेकर शो ऑफ नहीं करना चाहती थी। एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन पर जाकर शादी करना उन्हें स्ट्रेसफुल लगता है।

Why is Alia talking about destination weddings like this when they were actually planning to do one in South Africa 🤔
byu/MaalUHave inBollyBlindsNGossip

सास-बहू करती दिखीं एक दूसरे को इग्नोर

रणबीर के सुपरहिट फिल्म एनिमल के सक्सेस पार्टी के दौरान सास-बहू एक दूसरे को इग्नोर करती दिखी थीं। दोनों ने एक बार भी एक दूसरे से बात नहीं की। इसके अलावा नीतू ने इटली में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसमें आलिया मौजूद नहीं थी।

बहू-बेटे के साथ क्यों नहीं रहती नीतू कपूर

ऋषि कपूर के जाने के बाद भी नीतू बेटे-बहू के साथ नहीं रहती। इसे लेकर उन्होंने खुद एक पोस्ट में लिखा था कि वो चाहती हैं कि बच्चे अपने काम में बिजी रहे। वो चाहती हैं कि बच्चे उनके दिल में रहे, सर पर नहीं।

रणबीर शादी के पहले ही आलिया के साथ पाली हिल वाले अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए थे। ऋषि बेटे से इसे लेकर नाराज भी थे। दोनों का एक इवेंट का वीडियो भी वायरल है, जिसमें ऋषि मीडिया से कहते नजर आ रहे हैं, कि ये संयोग कि हमने साथ एंट्री की है। हम दोनों अलग-अलग यहां पहुंचे हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें