मुंबई: बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी नन्हीं परी का स्वागत किया। बेटी के जन्म के एक दिन बाद, नीतू कपूर (Neetu Kapoor) सोमवार को फिर से अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचीं। यहीं से उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैप्स के सवालों का जवाब देती नजर आ रही हैं।
सोमवार देर रात जब वो अपनी बहू और पोती को देखकर अस्पताल से घर लौटीं तो पैपराज़ी ने उनसे आलिया और बच्चे की खैर खबर ली। वीडियो (Neetu Kapoor Video) में दादी नीतू कपूर को कार से उतरते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद फोटोग्राफर्स उनसे पूछते हैं कि ‘आलिया जी कैसी हैं?’, इतना ही नहीं बेबी के बारे में भी पूछते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बिल्कुल ठीक हैं।
क्लिप में नीतू को काफी धैर्यपूर्वक बातचीत करते हुए और उन्हें कार्स के आसपास न दौड़ने को और सावधान रहने को कहा। आलिया भट्ट और बच्चे की भलाई के बारे में बात करने के बाद, नीतू से ये भी पूछा गया कि उन्होंने बच्चे नाम क्या सोचा है। इसपर उन्होंने कहा कि अभी तय नहीं किया है।
सोशल मीडिया पर नीतू के व्यवहार को देख फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये कितनी प्यारी हैं”, दूसरे ने लिखा, “इतनी प्यारी शख्सियत है इनकी…।”
बता दें, रविवार सुबह आलिया और रणबीर को सर एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचते देखा गया था। नीतू और आलिया की मां सोनी राजदान भी जल्द ही अस्पताल पहुंचती नजर आईं थीं। दोपहर के करीब बच्चे के जन्म की खबर आई। इसके बाद नए मम्मी पापा को चारों तरफ से बधाईयां मिलनी शुरू हो गई।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
39 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines