Neena Gupta National Film Awards: 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं के नामों की जब से घोषणा हुई है सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जिन लोगों को ये अवॉर्ड मिले हैं वो तो सेलिब्रेट कर ही रहे हैं, साथ ही बाकी लोग भी उनकी खुशियों में शामिल हो गए हैं। अब विजेताओं को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इसी बीच अब नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली उस एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है जो कभी सोशल मीडिया पर काम मांगने पर मजबूर थीं।
नीना गुप्ता ने जीता नेशनल फिल्म अवॉर्ड
ये एक्ट्रेस नीना गुप्ता हैं। बता दें, नीना गुप्ता को फिल्म ‘ऊंचाई’ (Uunchai) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड मिला है। एक्ट्रेस को जब से ये खबर हुई है उनके पांव जमीन पर नहीं टिक रहे। पहले तो एक्ट्रेस के लिए इस खबर पर ही यकीन कर पाना मुश्किल हो गया कि वाकई उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल रहा है। अब एक्ट्रेस ने खुद अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब उन्हें इस बारे में पता चला तो सबसे पहले उन्होंने पॉज लिया और अपने मैनेजर को दोबारा चेक करने के लिए कहा। वो बस इस बात पर यकीन करना चाहती थीं।
पहले भी जीते 2 अवॉर्ड्स
बता दें, नीना गुप्ता पहले काफी खुश हुईं और बाद में इमोशनल हो गईं। विनर लिस्ट में अपना नाम पढ़कर उनकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान में जा पहुंची। अब ये खास अवॉर्ड पाकर एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें लगता है आपको अपना काम करते रहना चाहिए और कभी न कभी आपको उसका फल मिलता है। चाहे वो आज मिले या फिर कल। नीना गुप्ता को ये अपने करियर का तीसरा नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल रहा है। इससे पहले उन्हें साल 1993 में आई फिल्म ‘बाजार सीताराम’ (Bazar Sitaram) के लिए Best First Non-Feature Film of a Director का अवॉर्ड हासिल हुआ था।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रगान के दौरान पैपराजी को डांटने लगीं Shilpa Shetty, वीडियो में कैद हुआ एक्ट्रेस का रिएक्शन
7 साल पहले मजबूर होकर सोशल मीडिया पर मांगा काम
इसके बाद उन्हें 1994 में फिल्म ‘वो छोकरी’ (Woh Chokri) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। लेकिन क्या आप जानते हैं नीना गुप्ता ने साल 2017 में एक पोस्ट शेयर कर सभी को चौंका दिया था। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लोगों से काम मांगा था। उन्होंने लिखा था, ‘मैं मुंबई में रहती हूं और काम करती हूं, मैं अच्छी एक्टर हूं अच्छे किरदार निभाने की तलाश में हूं।’ एक्ट्रेस को तब काम मांगते देख लोग भी हैरान रह गए थे।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
38 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines