राष्ट्रगान के दौरान पैपराजी को डांटने लगीं Shilpa Shetty, वीडियो में कैद हुआ एक्ट्रेस का रिएक्शन

Shilpa Shetty Independence Day Video: शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने घर से पैपराजी को डांट लगाती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया चलिए जानते हैं।

Shilpa Shetty Independence Day Video

Shilpa Shetty Independence Day Video

Shilpa Shetty Independence Day Video: इस साल स्वतंत्रता दिवस पर आधे से ज्यादा देश नाराज नजर आया। बेहद कम सेलिब्रिटीज ने अपने फैंस को इस खास दिन की बधाई दी। ज्यादातर लोग तो यही सवाल उठाते नजर आए कि जिस देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं वहां आजादी किस बात की? ये सवाल उठाने वालों में हमारे बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है।

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी का वीडियो वायरल

शिल्पा शेट्टी ने बीते दिन अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया है। इस दौरान एक्ट्रेस का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक्ट्रेस वीडियो में पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आ रही हैं। उन्हें गुस्से में बात करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि राष्ट्रगान छोड़कर एक्ट्रेस पैपराजी को फटकार लगाने पहुंच गईं? वो भी आपको इस वीडियो में पता चल जाएगा।

विज्ञापन

पैपराजी पर आया एक्ट्रेस को गुस्सा

वीडियो में नजर आ रहा है कि शिल्पा शेट्टी के घर पर फ्लैग होस्टिंग चल रही है। पीछे राष्ट्रगान चल रहा है और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty), राज कुंद्रा (Raj Kundra) और उनके दोनों बच्चे पूरे स्टाफ के साथ अटेंशन पोजीशन में खड़े हैं। हर कोई तिरंगे का सम्मान कर रहा है। तभी बीच में शिल्पा शेट्टी आती हैं और वो उनका वीडियो बना रहे शख्स को कहती हैं, ‘प्लीज भाई इसके साथ मजाक मत करिए, उसको सही से दिखाइए। प्लीज बंद करिए आप।’

विज्ञापन

राष्ट्रगान बीच में छोड़ एक्ट्रेस ने लगाई डांट

ये कहते ही एक्ट्रेस वहां से चली गईं। हालांकि, पैपराजी भी उस दौरान एक्ट्रेस को प्यार से ही जवाब देते हुए नजर आए। लेकिन एक्ट्रेस का ये बर्ताव देखकर फैंस भी हैरान हैं। उन्हें समझ ही नहीं आया कि राष्ट्रगान को बीच में छोड़ शिल्पा को पैपराजी को फटकार लगाने क्यों आना पड़ा? इस दौरान हिलना तिरंगे का अपमान माना जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ