हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हॉलीवुड के इस फेमस स्टार ने दुनिया को कहा अलविदा, बेटे ने पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

विज्ञापन
David McCallum Passes Away

David McCallum Passes Away: हॉलीवुड फिल्म ‘द मैन फ्रॉम अंकल’ फेम स्कॉटिश एक्टर और कंपोजर डेविड मैकुलम (David McCallum) का निधन हो गया है। रिपॉर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। एक्टर के निधन की खबर ने इंडस्ट्री में सभी को दुखी कर दिया है। एक्टर के फैंस से लेकर कई स्टार्स उनके निधन पर संवेदना जता रहे हैं। एक्टर हॉलीवुड के फेमस टीवी शो NCIS का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनके निधन की खबर से हॉलीवुड इडंस्ट्री में कई स्टार्स का बड़ा झटका लगा है।

एक्टर का निधन बीते दिन 25 सितंबर को हुआ था, जिसके बाद उनके फैंस भी इस खबर से काफी दुखी हैं। वहीं, हाल में डेविड मैकुलम (David McCallum Passes Away) के निधन की खबर से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इसी बीच उनके बेटे ने भी पिता का इमोशनली पोस्ट लिखा है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में मातम, दिलीप कुमार की बहन के साथ वायरल हुई आखिरी तस्वीर, महबूब स्टूडियो में आज होंगे अंतिम दर्शन

विज्ञापन

एक्टर के बेटे ने पिता को ऐसे किया विदा

NCIS फेम एक्टर डेविड मैकुलम के बेटे पीटर मैकुलम (Peter McCallum) ने अपने पिता को बेहद इमोशनल विदाई दी। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा ‘वे एक अच्छे और ईमानदार इंसान होने के साथ ही वे एक बेहतरीन पिता भी थे। उन्होंने हमेशा अपने परिवार को पहले रखा है’। बेटे के अलावा भी कई करीबी लोगों ने उनके निधन की खबर पर शोक जताया और इमोशनल पोस्ट साझा किया।

‘NCIS’ Fame David McCallum Died at 90

विज्ञापन

David McCallum का करियर

बता दें कि, डेविड मैकुलम (David McCallum) का काफी शानदार फिल्मी किरदार रहा है। उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 1950 में अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में वो ब्रिटिश टीवी शो और फिल्मों में नजर आए। इसके बाद साल 1964 में आई ‘The Man from U.N.C.L.E.’ से उनको असली पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने फेमस टीवी शो NCIS में भी काम किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola