बॉलीवुड में मातम, दिलीप कुमार की बहन के साथ वायरल हुई आखिरी तस्वीर, महबूब स्टूडियो में आज होंगे अंतिम दर्शन

Dilip Kumar Sister Saeeda

image credit: google

Dilip Kumar Sister Saeeda Last Photo Viral: दिलीप कुमार को बॉलीवुड का ट्रेजिडी किंग कहा जाता है। अभिनेता का निधन बीते दो साल पहले हो चुका है। इनके बाद अब बहन ने भी साथ छोड़ दिया है। उन्होंने बांद्रा में अंतिम सांस ली। बता दें कि सईदा ने फिल्म डायरेक्टर महबूब खान के बेटे के इकबाल से शादी की थी। इकबाल खान फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थे। उनको मदर इंडिया और अंदाज जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। अब दिलीप कुमार के साथ उनकी बहन की आखिरी तस्वीर वायरल हो रही है। दोनों की यह तस्वीर खूब पसंद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में बचे ये लोग

सईदा के गुजर जाने से दिलीप कुमार के घर में शोक का माहौल है। सईदा के अंतिम दर्शन के लिए 26 सितंबर को उनके पार्थिव शरीर को महबूब स्टूडियो में रखा जाएगा। बता दें कि अभी तक दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो का इसपर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। कहा जाता है कि दिलीप साहब अपनी बहन के बहुत करीब थे। बता दें कि सईदा और उनके पति इकबाल खान के निधन के बाद अब परिवार में उनका बेटा साकिब और बेटा इल्हाम हैं। सईदा के लिए एक शोक सभा 26 सितंबर 2023 को मुंबई के मेहबूब स्टूडियो में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

लंबे वक्त से थीं बीमार

बता दें कि दिलीप कुमार ने 21 जुलाई 2021 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और अपनी वाइफ सायरा बानो की निगरानी में थे। दिलीप कुमार ने 99 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार के परिवार की बात करें तो उनका लंबा-चौड़ा परिवार था। उनके 6 भाई नासिर खान, अहसान खान, असलम खान, नूर मोहम्मद और अयूब सरवर हैं। उनकी 6 बहनें फैजिया, सकीना, ताज, फरीजा, सईदा और आख्तर आसिफ हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ