Vignesh Shivan Birthday: जवान फेम एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल जवान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है और तेजी से 500 करोड़ क्लब की ओर आगे बढ़ रही है। इस फिल्म में नयनतारा शाहरुख खान के साथ नजर आई हैं। बता दें कि यह नयनतारा की पहली हिंदी डेब्यू फिल्म भी है। इन सबसे इतर नयनतारा के पति और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह विग्नेश शिवन के साथ कोजी होती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Shruti Haasan के पीछे पड़ा एक अनजान शख्स, एक्ट्रेस का पीछा करते-करते पहुंचा एयरपोर्ट; जानें क्या पूरा मामला?
नयनतारा ने साझा किया पोस्ट
दरअसल नयनतारा ने अपने सोशल मीडिया साइट पर विग्नेश शिवन के साथ तीन फोटोज साझा कीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, हैप्पी बर्थडे माय ब्लेसिंग…इस खास दिन पर मैं आपके बारे में बहुत कुछ लिखना चाहती हूं, लेकिन अगर मैं शुरू करती हूं तो मुझे नहीं लगता कि मैं सिर्फ कुछ चीजों पर ही रुक सकती हूं…।
‘आपके जैसा कोई नहीं’
नयनतारा यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे लिखा, आपने मुझपर जो प्यार बरसाया उसके लिए मैं आपकी बहुत शुक्रगुजार हूं…हमारे रिश्ते के लिए आपकी इज्जत के लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं…आप मेरे लिए जो कुछ भी हैं उसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं…आपके जैसा कोई नहीं है…मेरी जिंदगी में आने और इसे इतना सुंदर बनाने के लिए शुक्रिया…आप जो कुछ भी करते हैं उसमें आप बेस्ट हैं…अपने पूरे दिल और आत्मा से, मैं आपको हर चीज के लिए शुभकामनाएं देती हूं…काश हमारा हर सपना सच हो और आपको दुनिया की हर खुशी मिले…।’
रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नयनतारा अपने पति के साथ कोजी हो रही हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं और एक दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं। विग्नेश के जन्मदिन पर पत्नी की तरफ से यह खास तोहफा है। दोनों की तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines