Nayanthara Birthday Special: साउथ की लेडी सुपरस्टार का नाम लेते ही जेहन में नयनतारा (Nayanthara) का नाम आ जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से न सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि बॉलीवुड में भी काम किया और अपनी खास पहचान बनाई। शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में उनकी एक्टिंग को सभी ने सराहा। वहीं उनकी खूबसूरती की भी दुनिया दीवानी है। आज एक्ट्रेस का बर्थडे हैं तो इस खास दिन पर हम सबसे पहले उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हैं। अब उनके बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं, क्योंकि उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रही है।
धर्म बदल एक्टिंग में की एंट्री
नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरु में हुआ था। इंडस्ट्री में नयनतारा के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस का असली नाम ‘डायना मरियम कुरियन’ है। एक्ट्रेस के पिता कुरियन कोडियत्तु भारतीय वायु सेना के अधिकारी थे यही वजह है कि एक्ट्रेस ने अलग-अलग शहरों में पढ़ाई की है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में आने से पहले अपना धर्म बदल हिंदू धर्म अपना लिया और अपना नाम नयनतारा रख लिया। उन्होंने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।
बॉयफ्रेंड संग फोटो हुई थी लीक
एक्ट्रेस का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस की एक बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड संग कुछ प्राइवेट फोटो लीक हो गई थीं, जिस वजह से वो खबरों में छा गई थीं। हालांकि कुछ समय बाद ये मुद्दा लोग भूल भी गए।
भगवान श्रीराम के अपमान का लगा आरोप
नयनतारा का विवादों से गहरा नाता रहा है। उन पर भगवान श्रीराम के अपमान का आरोप भी लगा था। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ की जिसमें उन्होंने भगवान श्रीराम को मांसाहारी बताया था। इस वजह से वो और उनकी फिल्म विवादों में छा गई थी। एक्ट्रेस इसके लिए माफी भी मांगी थी, लेकिन उनकी फिल्म को ओटीटी से तुरंत डिलीट करवा दिया गया था।
यह भी पढ़ें: ‘कंगुआ’ के प्रकोप के आगे ‘द साबरमती रिपोर्ट’ से लेकर ‘भूल भुलैया 3’ हुई ढेर, जानें लेटेस्ट कलेक्शन
फिल्म के सेट पर हुआ प्यार
नयनतारा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रही हैं। उनकी लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है, जी हां, साल 2015 में उनकी मुलाकात विग्नेश शिवन से हुई जो कि उनकी फिल्म के डायरेक्टर थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर साल 2017 में अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी लेकिन शादी नहीं की। एक दूसरे के संग 7 साल बिताने के बाद उन्होंने जून साल 2022 में शादी की वो भी गुपचुप तरीके से।
4 महीने बाद दिया जुड़वां बेटों को जन्म
नयनतारा और विग्नेश ने सीक्रेट वेडिंग की और शादी के 4 महीने के बाद जुड़वा बेटों को जन्म दिया। जब हमने ये सुना तो हमें भी थोड़ा अटपटा लगा, और लोग तो ये कयास लगाने लगे थे कि क्या एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं? लेकिन ऐसा नहीं है, दरअसल इस कपल ने सेरोगेसी की मदद से जुड़वा बेटों को जन्म दिया।
यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra को Bigg Boss 18 में दोहरा झटका, टॉप 5 से बाहर और छिनी अहम पावर
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines