हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कभी 'मोटापे' को लेकर ट्रोल हुई थी साउथ की ये एक्ट्रेस? आज 200 करोड़ की है मालकिन

Nayanthara: साउथ की हसीनाएं भी अपने ग्लैमर और काम से लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह रखती हैं। सोशल मीडिया पर इनकी भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

विज्ञापन
Nayanthara

Nayanthara: इन दिनों साउथ एक्ट्रेस नयनतारा अपनी हालिया रिलीज डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस और धनुष का विवाद भी सुर्खियों में हैं। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी नयनतारा को अपने वजन को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

फिल्म ‘गजनी’

दरअसल, बात उस वक्त की है जब साल 2005 में फिल्म ‘गजनी’ आई थी। जी हां, साउथ की फिल्म ‘गजनी’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज क्या हुई कि नयनतारा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। इस दौरान नयनतारा को उनके वजन की वजह से ट्रोल किया गया था। इसकी वजह से एक्ट्रेस बेहद निराश भी हुई थीं।

लोगों ने खूब ट्रोल किया

इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने वही किया जो डायरेक्टर ने उनसे करने के लिए कहा था, लेकिन लोगों का काम कमेंट्स करने का है और इस तरह के बुरे कमेंट्स पढ़कर बेहद बुरा लगता है। उस वक्त लोगों ने एक्ट्रेस को लेकर कहा था कि ये फिल्म में क्यों है और कितनी मोटी है, लेकिन मेरा क्या कसूर था। मैं तो उस वक्त फिल्मों में नई-नई आई थी और वही जो कर रही थी, जो मुझे कहा गया था।

विज्ञापन

फिल्म ‘बिल्ला’ का रोल भी बना मुद्दा

इतना ही नहीं बल्कि साल 2007 में जब नयनतारा ने फिल्म ‘बिल्ला’ में बिकनी पहनी थी, तो तब भी लोगों ने इसको मुद्दा बना लिया था। उन्होंने इस बारे में कहा कि वो सीन मैंने इसलिए नहीं किया था क्योंकि मुझे किसी को कुछ प्रूव करना था बल्कि इसलिए किया था क्योंकि मुझे वो सीन करने के लिए कहा गया था। मुझे लगता है कि वो मेरे लिए काम था, लेकिन लोगों ने इसे मुद्दा बना लिया था।

बेहद पॉपुलर हो चुकी हैं नयनतारा

वहीं, अब अगर नयनतारा की बात करें तो इस वक्त एक्ट्रेस बेहद पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। बीते साल रिलीज हुई फिल्म शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में जब नजर आई थी, तो लोगों ने उनके काम की खूब तारीफ की थी। भले ही पहले कुछ भी हुआ हो, लेकिन आज एक्ट्रेस को लोगों का खूब प्यार मिलता है। इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार आज वो 200 करोड़ की मालकिन हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट के पिता का निधन, Aashika Bhatia के सिर से उठा साया

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola