Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट के पिता का निधन, Aashika Bhatia के सिर से उठा साया

Aashika Bhatia: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 2 फेम आशिका भाटी (Aashika Bhatia) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। आशिका के पिता का निधन हो गया है।

Aashika Bhatia

Aashika Bhatia

विज्ञापन

Aashika Bhatia: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 2 फेम आशिका भाटी (Aashika Bhatia) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। आशिका के पिता का निधन हो गया है। इस खबर की जानकारी Aashika Bhatia ने खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है। आशिका के फैंस भी बेहद दुखी हैं।

आशिका ने शेयर किया पोस्ट

आशिका भाटी ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस पोस्ट में आशिका ने अपने पापा के साथ अपनी फोटो शेयर की है। फोटो को शेयर करते हुए आशिका ने इसके कैप्शन में लिखा कि आई एम सॉरी, लव यू पापा, आरआईपी।

विज्ञापन
Aashika Bhatia

Aashika Bhatia

आशिका पर टूटा दुखों का पहाड़

आशिका ने अपने पोस्ट में ज्यादा जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन उनके कैप्शन से समझ आ रहा है कि वो और उनका परिवार कितना परेशान है और किसी इंसान के सिर से पिता का साया उठने का दर्द क्या होता है ये तो वही जान सकता है। आशिका के दर्द का एहसास इस वक्त उनके सिवा कोई और नहीं कर सकता।

बिग बॉस ओटीटी 2

इस खबर के आने के बाद आशिका के फैंस भी बेहद दुखी हैं और एक्ट्रेस के पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।इसके साथ ही अगर आशिका की बात करें, तो आशिका सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा रही थीं। शो में बतौर वाइल्ड कॉर्ड आशिका ने एंट्री की थी।

विज्ञापन

ट्रोलिंग का भी किया सामना

इतना ही नहीं बल्कि आशिका ने सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में एक्टर की बहन का रोल भी अदा किया था। हालांकि अपने बढ़ते वजन की वजह से आशिका का एक समय में भयंकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने खुद पर ध्यान दिया और सभी को अपनी फिटनेस से हैरान कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ