Aaliya Siddiqui Reached Court: सलमान खान (Salman Khan) के ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में नजर आ चुकीं और बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) के विवाद मामले में नजर अपडेट आया है। हाल में आलिया शनिवार को स्पेशल POCSO कोर्ट में हाजिर हुई। जहां आलिया ने पति, देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए समय की मांग की है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख तय की है।
दरअसल, कोरोना के समय साल 2020 में आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने देवर पर बेटी के साथ गलत हरकत को लेकर केस दर्ज करवाया था। आलिया ने आरोप लगाया था कि जब वो साल 2012 में अपनी बेटी के साथ अपने ससुराल बुढ़ाना गई थीं तब उनके देवर ने बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें: ‘बस यही देखना बाकी…’, अमेरिकी सिंगर के नए ब्रेकअप एल्बम पर छपा Ranveer Singh का न्यूड PHOTO, ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास
शनिवार को Aaliya Siddiqui पहुंची POCSO कोर्ट
‘बिग बॉस 16’ कंटेस्टेंट रहीं आलिया के केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी और साथ ही प्रोटेस्ट के लिए कोर्ट ने आलिया को समन जारी किया था, जिसके बाद शनिवार को आलिया स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में हाजिर हुई। जहां उन्होंने पीठासीन अधिकारी रितीश सचदेवा के सामने थोड़े और समय दिए जाने की मांग की है, जिसके बाद कोर्ट की ओर से इस मामले में अगली सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख तय की है।
आलिया ने इसके खिलाफ दर्ज करवाया था मुकदमा
आलिया सिद्दीकी ने साल 2020 को मुंबई के वर्सोवा थाने में पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी, देवर मिनाजुद्दीन सिद्दीकी, फैजूद्दीन सिद्दीकी, अयाजुद्दीन सिद्दीकी, सास मेहरुनिशा सिद्दीकी के साथ-साथ और पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज करवाया था। उनका कहना था कि उनके देवर मिनाजुद्दीन ने उसकी बेटी के साथ गलत हरकते की थीं, जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही उन्होंने बताया था कि जब ये बात पित नावज तक पहुंची तो उन्होंने पुलिस से शिकायत न करने की सलाह दी थीं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
26 mins agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
17 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
19 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
21 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
22 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
23 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
23 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
1 day agoLIVE: अरिजीत सिंह ने इंडिया टूर 2027 का किया ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines