Nawazuddin Siddiqui on family condition: इन दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्म ‘रौतू का राज’ के लिए सुर्खियो में हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। वहीं नवाजुद्दीन की एक्टिंग के लिए उन्हें एक बार फिर काफी सराहा जा रहा है। नवाजु्द्दीन अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसे में उन्होंने अपने चौकीदारी करने वाले बयान पर भी सफाई दी है। दरअसल नवाजुद्दीन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें पैसे कमाने के लिए चौकीदारी करनी पड़ी थी। ऐसे में उनके गरीब परिवार से आने की भी बातें सोशल मीडिया पर चल रही थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अब इस पर अपना रिएक्शन दिया है
मेरा परिवार गरीब नहीं था- नवाज
सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर नवाजुद्दीन ने प्रतिकिया देते हुए कहा है कि उनका परिवार कभी गरीब नहीं था। उन्होंने अपने चौकीदारी वाले काम करने को लेकर कहा कि ‘मैं चौकीदारी किया करता था क्योंकि मुझे अपने माता पिता से पैसों की मदद नहीं लेनी थी। मैं एक्टिंग में अपना नाम कमाना चाहता था इसलिए मैंने खुद ही उसके लिए पैसे कमाने का सोचा। इसलिए अपने घर पर बिना बताए मैं चौकीदारी का काम किया करता था।’ नवाजुद्दीन ने साफ करके सभी आलोचकों की बोलती बंद कर दी।
चौकीदारी करके खुद का खर्च उठाया
आगे बात करते हुए नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्हें कभी उनके परिवार की तरफ से पैसों की तंगी नहीं थी। वो कभी भी अपने घर से पैसे मांग सकते थे। वो कहते थे कि अगर कोई दिक्कत है तो पैसे ले लो। नवाजुद्दीन ने क्लियर किया कि वो गरीब परिवार से नहीं आते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भले ही मेरी शक्ल अच्छी नहीं थी लेकिन इसका मतलब ये नहीं था कि मेरे पास पैसे नहीं थे। नवाजुद्दीन अभिनय की दुनिया में अपने दम पर नाम कमाना चाहते थे। यही कारण था कि उन्होंने संघर्ष के दिनों में चौकीदारी कर खुद का खर्च उठाया था।
‘रौतू का राज’ में दीपक नेगी का किरदार
आपको बता दें इन दिनों नवाज क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘रौतू का राज’ में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी को इतनी खास नहीं है लेकिन नवाजुद्दीन ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से जरूर सभी का दिल जीता है। फिल्म में उन्होंने इंस्पेक्टर दीपक नेगी के रोल में देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill के सीक्रेट रिलेशनशिप की खुली पोल, राघव संग पिक्चर्स में सच आया सामने
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines