News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Shehnaaz Gill And Raghav Juyal Relationship Confirmed: ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ शहनाज गिल और कोरियोग्राफर राघव जुयाल के एक दूसरे को डेट करने की खबरें वैसे तो पिछले साल से आ रही हैं। लेकिन दोनों ने कभी ऑफिशियली इस पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन वो कहते हैं ना इश्क लाख छिपाने से भी छिपता नहीं है। आखिरकार अब शहनाज गिल और राघव का प्यार सभी के सामने आ ही गया है। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। शहनाज और राघव की कुछ तस्वीरें हैं जिन्हें देखने के बाद अब दोनों की डेटिंग लगभग कन्फर्म हो चुकी है।
खबरों की मानें तो पिछले कुछ दिनों से दोनों का प्यार इतना गहरा हो गया कि अब दोनों एक दूसरे के बिना बिल्कुल रह नहीं पा रहे हैं। हालांकि दोनों इस बात का पूरा ख्यार रखते हैं कि कभी एक साथ ना दिखे। ना ही एक साथ कहीं पर भी स्पॉट हों और ना ही पैप्स उन्हें साथ में कहीं कैप्चर कर पाएं। लेकिन दोनों के केस में ‘इश्क छिपता नहीं छिपाने से’ ये वाली कहावत सच होती दिख रही है।

Shehnaaz Gill And Raghav Juyal Relationship Confirmed?
कुछ समय पहले शहनाज गिल और गुरु रंधावा के भी एक दूसरे को डेट करने की खबरें थीं लेकिन बाद में पता चला था कि शहनाज गिल और गुरु रंधावा का नाम जुड़ना उनके नए गाने को प्रमोट करने का बस एक तरीका था।
राघव जुयाल से पहले शहनाज गिल बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में थीं। साल 2021 में 2 सितंबर को सिद्धार्थ का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी लाइफ में प्यार कहीं गायब हो गया था। शहनाज बहुत समय तक तो इस सदमे से बाहर ही नहीं आ पाई थीं। इसके बाद धीरे-धीरे शहनाज ने अपने करियर पर ध्यान देना शुरू किया। उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।