Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Recieves Legal Notice: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया सिद्दीकी भी अपने पति से पॉपुलैरिटी के मामले में पीछे नहीं हैं। उनका नाम आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। दरअसल, आलिया और कंट्रोवर्सी का पुराना नाता है। इसी वजह से इस बार बिग बॉस (Bigg Boss OTT) में भी उन्हें हिस्सा लेने का मौका मिला था। कभी उनकी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई विवाद सामने आ जाता है। इसी बीच अब खबर आई है कि आलिया सिद्दीकी को दुबई गवर्नमेंट ने एक नोटिस भेजा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 से कट गया Salman Khan का पत्ता! मेकर्स कर रहे भाईजान की रिप्लेसमेंट की तलाश?
विदेश में एक बढ़ी मुसीबत
बात दें, नवाजुद्दीन और आलिया सिद्दीकी के दोनों बच्चे इस वक्त दुबई में हैं और वहीं अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। आलिया सिद्दीकी भी अपने बच्चों के साथ दुबई में ही रहती हैं। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया सिद्दीकी को विदेश में एक बढ़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अब उन्हें दुबई सरकार ने उन्हें एक नोटिस भेजा है। तो चलिए जानते हैं क्या है इस नोटिस में जिसकी वजह से आलिया के लिए अब टेंशन खडी हो गई है।
Image Credit : Google
रेंट न चुकाने पर मिला नोटिस
दरअसल, 7 सितंबर को दुबई के रेंटल विवाद केंद्र के कुछ ऑफिसर आलिया के घर को खाली कराने का नोटिस लेकर पहुंचे थे। वहीं, अब अपडेट सामने आया है कि रेंट न चुकाने की वजह से आलिया सिद्दीकी को दुबई सरकार से घर खाली करने का नोटिस मिला है। इस नोटिस में बताया गया है कि किराया न चुकाने पर आलिया को 27,183.00 दिरहम की रेंटल वैल्यू की फाइनेंशियल डिमांड के साथ प्रॉपर्टी खाली करनी होगी। अब उनसे इस पर कदम उठाने के लिए कहा गया है वर्णा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
ट्रैक पर आया आलिया का करियर
अब कहा जा रहा है कि बेघर होने के डर से आलिया दुबई में इंडियन एम्बेसी का दरवाजा खटखटाएंगी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी’ में दिखाई दी थीं। जिसके बाद उनका करियर ने रफ्तार पकड़ ली। अब उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं जिनका वो जल्द ही हिस्सा बनने वाली हैं। वहीं, अब देखना होगा कि दुबई में क्या वो अपनी इस मुसीबत पर सुलझा पाएंगी या नहीं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
17 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
17 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
19 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines