हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

National Film Awards में छाए आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन और कृति सेनन, जानें RRR और द कश्मीर फाइल्स की झोली में क्या आया?

विज्ञापन
National Film Awards

National Film Awards 2023 Winners List Updates: दिल्ली में गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। जूरी अध्यक्ष और डायरेक्टर केतन मेहता ने नामों घोषणा की। सरदार उधम फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता है। वहीं, छैलो शो ने सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म और 777 चार्ली ने सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का अवार्ड जीता। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को मिमी में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला है। अल्लू अर्जुन को पुष्पा: द राइज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। आलिया, कृति और अल्लू का यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है।

पंकज त्रिपाठी को मिला सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का खिताब

  • आरआरआर फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ एक्शन और सर्वश्रेष्ठ कोरियाग्राफी दोनों वर्गों में पुरस्कार जीता।
  • रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता।
  • कृति सेनन की फिल्म मिमी के सह-कलाकार पंकज त्रिपाठी ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता।
  • पल्लवी जोशी ने द कश्मीर फाइल्स में अपनी दमदार भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
  • द कश्मीर फाइल्स को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार भी दिया गया।
  • पंकज त्रिपाठी और पल्लवी जोशी दोनों पहले भी विशेष पुरस्कार जीत चुके हैं।

फिल्म शेरशाह को स्पेशल जूरी अवार्ड

जूरी ने आरआरआर फिल्म को संपूर्ण मनोरंजन देने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का अवार्ड दिया है। सर्वश्रेष्ठ संगीत का भी पुरस्कार जीता है। कोमुराम भीमुडो के लिए काला भैरव को सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार मिला है। श्रेया घोषाल को फिल्म इराविन निजन के गाने मायावा चयावा के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला। फिल्म शेरशाह ने स्पेशल जूरी अवार्ड जीता है।

विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों को समर्पित किया अवार्ड

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि फिल्म कश्मीर में आतंकवाद के पीड़ितों की आवाज है। उन्होंने पुरस्कार को आतंकवाद के पीड़ितों, विशेषकर कश्मीर हिंदुओं के लिए समर्पित किया है।

कब मिलेंगे अवार्ड?

केतन मेहता ने बताया कि भारत के सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी। साल के अंत में एक समारोह होगा। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार प्रदान करेंगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का नया VIDEO, खौफ के 20 मिनट को लैंडर ने कुछ यूं फतह में बदला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola