National Film Awards में छाए आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन और कृति सेनन, जानें RRR और द कश्मीर फाइल्स की झोली में क्या आया?
Edited By Bhola Sharma

National Film Awards
Edited By Bhola Sharma

National Film Awards
National Film Awards 2023 Winners List Updates: दिल्ली में गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। जूरी अध्यक्ष और डायरेक्टर केतन मेहता ने नामों घोषणा की। सरदार उधम फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता है। वहीं, छैलो शो ने सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म और 777 चार्ली ने सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का अवार्ड जीता। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को मिमी में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला है। अल्लू अर्जुन को पुष्पा: द राइज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। आलिया, कृति और अल्लू का यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है।
#69thNationalFilmAwards | Pallavi Joshi wins the Best Supporting Actress Award for 'Kashmir Files' and Pankaj Tripathi wins the Best Supporting Actor Award for 'Mimi' – announces director Ketan Mehta pic.twitter.com/PB9mu6lV2S
— ANI (@ANI) August 24, 2023
जूरी ने आरआरआर फिल्म को संपूर्ण मनोरंजन देने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का अवार्ड दिया है। सर्वश्रेष्ठ संगीत का भी पुरस्कार जीता है। कोमुराम भीमुडो के लिए काला भैरव को सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार मिला है। श्रेया घोषाल को फिल्म इराविन निजन के गाने मायावा चयावा के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला। फिल्म शेरशाह ने स्पेशल जूरी अवार्ड जीता है।
द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि फिल्म कश्मीर में आतंकवाद के पीड़ितों की आवाज है। उन्होंने पुरस्कार को आतंकवाद के पीड़ितों, विशेषकर कश्मीर हिंदुओं के लिए समर्पित किया है।
'The Kashmir Files' wins Nargis Dutt Award for Best Feature Film on National Integration at #69thNationalFilmAwards
"This film is the voice of the victims of terrorism in Kashmir. I dedicate this award to victims of terrorism, especially the Kashmiri Hindus," says the film's… pic.twitter.com/TPUgIso6qH
— ANI (@ANI) August 24, 2023
केतन मेहता ने बताया कि भारत के सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी। साल के अंत में एक समारोह होगा। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार प्रदान करेंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: