National Awards Winner Prize Money: 70 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विनर के नाम की घोषणा पिछले दिनों शुक्रवार को हो चुकी है। ये अवॉर्ड 1 जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 को सेंसर बोर्ड की ओर से प्रमाणित फिल्मों को मान्यता देते हैं। इस अवॉर्ड के लिए फिल्म इंडस्ट्री से जिन सेलेब्स के नामों की घोषणा हुई है, उन्हें प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के साथ ही अगले महीने अक्टूबर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। बहुत कम लोगों को पता होता है कि जिन लोगों को यह अवॉर्ड मिलता है, उन्हें नकद इनाम राशि भी दी जाती है।
अवॉर्ड्स के साथ कितनी मिलती है प्राइज मनी?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देश के बेस्ट फिल्मी अवॉर्ड दादा साहब फाल्के को 15 लाख की रकम के साथ दिया जाता है। इसके बाद स्वर्ण कमल आता है, जो 3 लाख का नकद इनाम देता है। वहीं रजत कमल (चांदी का कमल) विनर को कई अन्य श्रेणियों में दो लाख रुपये का इनाम दिया जाता है। आइए जानते हैं कि इन अवॉर्ड को पाने वाले लिस्ट में कौन-कौन हैं?
यह भी पढ़ें: मशहूर सिंगर के साथ एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, रोते हुए बोली- मुझे धमकाया गया और…
स्वर्ण कमल अवॉर्ड से सम्मानित विनर की लिस्ट जिन्हें अवॉर्ड के साथ में 3 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
1. बेस्ट फिल्म- अट्टम (डायरेक्टर- आनंद एकर्षी और प्रोड्यूसर- अजित जॉय)
2. सबसे ज्यादा एंटरटेन करने वाली फिल्म- कंतारा (प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर और डायरेक्टर- ऋषभ शेट्टी)
3. डायरेक्टर की पहली बेस्ट फिल्म- फौजा (डायरेक्टर- प्रमोद कुमार)
4. बेस्ट डायरेक्टर- ऊंचाई (निर्देशक- सूरज बड़जात्या )
5. AVGC (एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म- ब्रह्मास्त्र-भाग 1: शिवा- (प्रोडक्शन हाउस- धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस, स्टारलाइट पिक्चर्स; निर्देशक- अयान मुखर्जी)
रजत कमल अवॉर्ड से सम्मानित विनी की लिस्ट जिन्हें अवॉर्ड के साथ में 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
1. बेस्ट एक्टर- ऋषभ शेट्टी (कंतारा)
2. बेस्ट एक्ट्रेस- नित्या मेनन को तिरुचित्रम्बलम (तमिल) के लिए और मानसी पारेख को कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती) के लिए।
3. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पवन राज मल्होत्रा को फौजा (हरियाणवी) के लिए।
4. बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- नीना गुप्ता (ऊंचाई)
5. बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह को ब्रह्मास्त्र-भाग 1 में गाने केसरिया के लिए।
मनोज बाजपेयी और म्यूजिक डायरेक्टर संजय सलिल चौधरी को उनके विशेष उल्लेख के लिए प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, लेकिन नकद पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। वहीं एक्टर मनोज बाजपेयी को फिल्म गुलमोहर (हिंदी) में उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा, जबकि संजय सलिल चौधरी को कधिकन (मलयालम) में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
LIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
4 mins agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
24 mins ago'ईविल डेड...', नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता; रिएक्शन वायरल
2 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
10 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
14 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
16 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
17 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
19 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines