हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

National Awards 2026: यामी गौतम की एक्शन-थ्रिलर ने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, एक्ट्रेस ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट

National Awards 2026: यामी गौतम की एक्शन-थ्रिलर फिल्म को 3 नेशनल अवॉर्ड मिले हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ लिखा.

विज्ञापन

National Awards 2026: 72वें नेशनल अवॉर्ड की घोषणा हो चुकी है. बॉलीवुड फिल्मों और सितारों नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. यामी गौतम की एक्शन थ्रिलर फिल्म को 3 नेशनल अवॉर्ड मिले हैं. एक्ट्रेस ने नेशनल अवॉर्ड मिलने की खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा और अपने फैंस को भी धन्यवाद भी किया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में क्या कुछ लिखा.

यामी गौतम की फिल्म को मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ को 72वें नेशनल अवॉर्ड में 3 अवॉर्ड्स मिले हैं. साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का नेशनल अवॉर्ड मिला है. वहीं इसके साथ ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया. फिल्म को 3 अवॉर्ड मिलने की खुशी से फिल्म के मेकर्स भी खुशी से झूम उड़े हैं. वहीं फैंस भी यामी गौतम को बधाईयां दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 के तीसरे हफ्ते में छाए ये 5 कंटेस्टेंट्स, टॉप 5 पॉपुलैरिटी लिस्ट में कौन बना नंबर 1?

विज्ञापन

स्पेशल पोस्ट किया शेयर

फिल्म की एक्ट्रेस यामी गौतम ने नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी में अपने इंस्टाग्राम पर ‘आर्टिकल 370’ का पोस्टर शेयर किया. इस पोस्टर के साथ एक्ट्रेस ने स्पेशल कैप्शन भी लिखा. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘हर किसी की लाइफ में एक ऐसा पल आता है जो अपकी मेहनत को और ज्यादा मजबूत कर देता है. आज मेरे लिए भी वही पल है. ‘आर्टिकल 370′ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतना मेरे लिए गर्व की बात है. पिछले 14 सालों से मैंने ईमानदारी से अपना काम किया है और अपने काम को ही अपनी पहचान बनाई है.’

यह भी पढ़ें: अरुण गोविल कैसे बने TV के ‘राम’? एक्टर ने सुनाया ‘रामायण’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

पोस्ट में क्या बोलीं एक्ट्रेस?

यामी गौतम ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘ये फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है. इसे इतना प्यार देने के लिए हर दर्शक का दिल से धन्यवाद. फिल्म की पूरी टीम, जूरी और मेरे परिवार और शुभचिंतकों का भी बहुत-बहुत धन्यवाद. ये मेरे लिए एक नई शुरुआत है. मैं आगे भी ऐसी ही अच्छी और सच्ची कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश करती रहूंगी. अगर आप सपनों पर विश्वास करें तो वो सच होते हैं.’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola