हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिनेमा जगत को लगा बड़ा झटका, नेशनल अवॉर्ड विनर R Chezhiyan का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. नेशनल अवॉर्ड फिल्म विनर आर.चेझियान का लंबी बीमारी के बाद 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा सराहा गया है.

विज्ञापन
R Chezhiyan का हुआ निधन

तमिल सिनेमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर फिल्ममेकर R Chezhiyan का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. आर. चेझियान लंबे समय से बीमार चल रहे थे. लेकिन आज यानी शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली है.  डायरेक्टर के निधन की खबर से तमिल सिनेमा में शोक की दौड़ गई है. इस डायरेक्टर को हर कोई श्रद्धांजलि अर्पित करता हुआ नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: बैन के बाद भी नहीं रुकेगी दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, DSGMC ने फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर दी बड़ी जानकारी

आर.चेझियान का कहां चल रहा था इलाज

रिपोर्ट के अनुसार तमिल सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर आर. चेझियान काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. डायरेक्टर का इलाज तारामणि के निजी अस्पताल में चल रहा था. हालांकि, शुक्रवार को उनका निधन हो गया है. बता दें कि चेझियान का जन्म शिवगंगा में हुआ था. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. लेकिन उन्हें शुरुआत से ही फोटोग्राफी और फिल्मों का काफी ज्यादा शौक था. यही शोक उन्हें बाद में फिल्म इंडस्ट्री में ले आया. R Chezhiyan ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी है, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: थिएटर्स के बाद OTT पर तहलका मचा रही ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म, पहले ही दिन नंबर-1 पर जमाया कब्जा

किस मूवी के लिए मिला इंटरनेशनल अवॉर्ड

आपको बता दें कि R Chezhiyan ने अपने करियर की शुरुआत सिनेमेटोग्राफर पी.सी.श्रीराम के अंडर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरुआत की थी. लेकिन साल 2007 में R Chezhiyan ने तमिल फिल्म ‘कलूरी’ में इंडिपेंडेंट सिनेमेटोग्राफर के रूप में काम किया था. इस फिल्म को लोगों को काफी पसंद आई थी. इस मूवी के बाद वो तमिल सिनेमा के बड़े नामों में शामिल हो गए थे. इतना ही नहीं आर चेझियान ने रेट्टाइसुझी, मगीझची, थेनमेरकु और परदेसी जैसी फिल्मों में काम किया है. वहीं साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘परदेसी’ के लिए R Chezhiyan को लंदन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट सिनेमेटोग्राफर का खिताब भी मिला था. इतना ही नहीं साल 2017 में R Chezhiyan ने फिल्म ‘टू लेट’ बनाई थी, जिसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola