Natasa Stankovic And Hardik Pandya: एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के रिश्ते में क्या सच में दरार आ गई है? दोनों के बीच क्या सच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है? ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है। एक्ट्रेस की तस्वीरें देखकर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ चुकी है। इस बीच यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। नताशा और हार्दिक के रिश्ते में अनबन की खबरों के पीछे की वजह क्या है इसका संकेत यूजर्स के कमेंट्स से मिला है।
हार्दिक पंड्या संग नहीं दिखी पोस्ट
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या ने कई साल तक लिव-इन में रहने के बाद साल 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। दोनों का एक बेटा भी है। वैसे तो एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हमेशा से अपने पति हार्दिक पंड्या और बेटे के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। हालांकि पिछले कुछ महीने से नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति हार्दिक पंड्या के साथ कोई भी पोस्ट शेयर नहीं की है।
यह भी पढ़ें: स्मगलर से इश्क, ड्रग केस में नाम, इंस्टाग्राम पर एक चूक बनी ब्यूटी क्वीन की मौत की वजह
बता दें कि नताशा ने हार्दिक पंड्या के साथ आखिरी बार फरवरी, 2024 में पोस्ट शेयर की थी, जिसमें दोनों के साथ उनका बेटा भी नजर आया था। इसके बाद से एक्ट्रेस अपनी सिंगर तस्वीरें ही शेयर करती दिखाई दी हैं। इसके अलावा नताशा काफी समय से मैच में भी नजर नहीं आई हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।
यूजर्स कर रहे एक्ट्रेस को ट्रोल
दरअसल, हाल ही में नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें अपने बेटे के साथ पार्क में एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया, ‘आप हार्दिक पांड्या को सपोर्ट क्यों नहीं कर रही हैं? जब उन्हें आपकी जरूरत है।’ इस तरह से यूजर्स नताशा स्टेनकोविक की पोस्ट पर कमेंट के जरिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
वैसे आपको बता दें कि यूजर्स की ओर से ट्रोल होने के बाद भी नताशा स्टेनकोविक ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इससे जाहिर होता है कि एक्ट्रेस को इन अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines