---विज्ञापन---

स्मगलर से इश्क, ड्रग केस में नाम, इंस्टाग्राम पर एक चूक बनी ब्यूटी क्वीन की मौत की वजह

Landy Parraga Goyburo Death Case: 2022 में मिस इक्वाडोर कॉम्पिटीशन का हिस्सा रह चुकीं लैंडी पर्रागा गोयबुरो की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। उनकी मौत मामले में एक नई जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया कि ब्यूटी क्वीन की इंस्टा पोस्ट से बदमाशों को उनकी लोकेशन का पता चला था।

---खबर नीचे जारी है---

Landy Parraga Goyburo Death Case: फैशन वर्ल्ड की एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लैंडी पर्रागा गोयबुरो (Landy Parraga Goyburo) की मौत की खबर ने लोगों को चौंका दिया है। रविवार सुबह खबर आई कि 23 साल की छोटी उम्र में इस ब्यूटी क्वीन को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैंडी की मौत 28 अप्रैल क्वेवेदो शहर में हुई थी। बताया गया कि ब्यूटी क्वीन एक शादी में शामिल होने के लिए शहर में आई थीं।

रिपोर्ट्स में बताया गया कि लैंडी क्वेवेदो शहर के एक रेस्टोरेंट में खाने के लिए गई थीं, जहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जैसे ही घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। इस बीच उनकी मौत से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है।

---खबर नीचे जारी है---

ड्रग स्मगलर संग था अफेयर

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में मिस इक्वाडोर कॉम्पिटीशन का हिस्सा रह चुकीं लैंडी पर्रागा गोयबुरो का एक कुख्यात गिरोह के साथ था। बताया जाता है कि वो ड्रग स्मगलर लिएंड्रो नोरेरो के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि करीब एक साल पहले ही लिएंड्रो की मौत हो गई थी। मौत के वक्त वो जेल में बंद था। वहीं अब लैंडी पर्रागा गोयबुरो की मौत के बाद पुलिस कयास लगा रही है कि उनकी मौत के लिए सुपारी दी गई थी। दरअसल, ब्यूटी क्वीन का नाम पहले भी ड्रग केस में सामने आ चुका है। हालांकि स्थानीय पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: जब भोजपुरी एक्ट्रेस सपना को देख बहके खेसारी, दिल से निकला बत्ती कट गया रे…

---खबर नीचे जारी है---

इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली लोकेशन

इस बीच एक और अहम जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैंडी ने अपनी मौत से कुछ मिनट पहले ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्हें रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्होंने अपने फोन की लोकेशन ऑन कर रखी थी। यही वजह थी कि बदमाशों को उनकी लोकेशन का पता चल गया और वो बंदूक लेकर रेस्टोरेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने ब्यूटी क्वीन की गोली मारकर हत्या कर दी।

---खबर नीचे जारी है---

गौरतलब है कि लैंडी पर्रागा गोयबुरो पहली बार चर्चा में पिछले साल 2023 में आई थीं। उस दौरान उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नोरेरो और उनके अकाउंटेंट के बीच हुई एक चैट में लैंडी का नाम भी सामने आया था। फिलहाल ब्यूटी क्वीन की हत्या की जांच जारी है। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

First published on: May 05, 2024 01:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola