Natasa Stankovic Share Post: एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक अपने पति और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से अलग हो चुकी हैं, यह बात कंफर्म हो चुकी है। दोनों के तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया चली गई हैं, जहां वो सिंगल मदर बनकर बेटे को संभाल रही हैं। इस बीच नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपने बेटे का जन्मदिन सेलिब्रेट करती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों को क्वालिटी टाइम बिताते हुए देख फैंस भी मां और बेटे की तस्वीरों पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि नताशा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करने के साथ ही एक पोस्ट शेयर की है, जिसके बहाने नताशा ने हार्दिक को टारगेट किया है। उनका यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
नताशा ने बेटे के साथ शेयर की तस्वीरें
नताशा स्टेनकोविक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें अपने बेटे अगस्त्य के साथ देखा जा सकता है। पहली तस्वीर जू की है, जहां अगस्त्य एनिमल को देख रहे हैं और नताशा उनके पीछे बैठी हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अगस्त्य अपनी मम्मा की गोद में बैठे हैं। इसी तरह अन्य तस्वीरों में नताशा और उनके बेटे की स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नताशा ने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसके बहाने उन्होंने हार्दिक पांड्या को टारगेट किया है।
तस्वीरें शेयर करते हुए नताशा ने पोस्ट लिखा, ‘मेरे बुबा… तुम मेरी जिंदगी में शांति, प्यार और खुशी लेकर आए हो। मेरे प्यारे बेटे। तुम एक आशीर्वाद हो, इतने प्यारे और दयालु हो। हमेशा ऐसे ही रहना। मैं इस दुनिया को तुम्हारी दयालु आत्मा को बदलने नहीं दूंगी। मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी। हाथ में हाथ डालकर मैं साथ रहूंगी। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मां।’ नताशा ने अपनी पोस्ट में जहां बेटे पर अपना प्यार लुटाया है तो वहीं पति हार्दिक पांड्या पर तंज भी कसा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT3: फिनाले से पहले लीक हुआ विनर का नाम, फर्स्ट और सेकंड रनर-अप के नाम भी आउट
हार्दिक पांड्या के अफेयर की है चर्चा
जाहिर है कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या लिव-इन रिलेशनशिप में थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि चार साल के रिश्ते में रहने के बाद अब दोनों अलग हो चुके हैं। इस बात का खुलासा नताशा और हार्दिक ने खुद अपनी पोस्ट में किया। उधर, मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा है कि हार्दिक पांड्या का अफेयर चल रहा है। उनका नाम एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ भी जुड़ रहा है। माना जा रहा है कि इसी वजह से नताशा ने क्रिकेटर से अलग होने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने जिस तरह से उनका साथ छोड़ दिया उसी पर तंज कसते हुए नताशा ने अपने बेटे से प्रॉमिस किया है कि वो कभी अपने बेटे अगस्त्य को छोड़कर कभी नहीं जाएंगी।
बेटे के जन्मदिन पर शेयर किया था वीडियो
बता दें कि बेटे अगस्त्य के जन्मदिन पर हार्दिक पांड्या ने बीते दिन एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो अपने बेटे के साथ दिखाई दे रहे थे। वीडियो के साथ हार्दिक ने कैप्शन दिया था, ‘तुम मुझे हर दिन आगे बढ़ने में मदद करते हो। मेरे साथी, मेरे पूरे दिल, मेरे अगु को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं तुमसे शब्दों से परे प्यार करता हूं।’
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
19 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
2 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
3 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
4 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
5 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
6 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
7 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines