हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेटे को छोड़ या साथ लेकर.... अब कहां जा रहीं Natasa Stankovic? मायके या फिर कहीं और?

Natasa Stankovic: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ और सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और हर अपडेट शेयर कर रहे हैं, लेकिन इस बीच नताशा कहीं जा रही हैं? आखिर कहां?

विज्ञापन
Natasha Stankovic

Natasa Stankovic: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ और सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। नताशा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव है और खुद से जुड़ा हर एक अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। कुछ वक्त पहले नताशा अपने मायके गई थी और कुछ ही दिन पहले वापस मुंबई आई हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस मुंबई में रहना ही नहीं चाहती क्योंकि नताशा से फिर से कहीं जाने के लिए उड़ान भरी है।

नताशा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जो एयरपोर्ट की है। इस फोटो में फ्लाइट की फोटो और टाइम दिया गया है, जो 4:44 है। इस तस्वीर से ये तो साफ है कि नताशा कहीं जा रही हैं, लेकिन वो कहां गई हैं, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। ना ही नताशा ने कोई लोकेशन टैग की है। इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों के मन में ये भी सवाल उठ रहा है कि आखिर नताशा इस बार बेटे को साथ लेकर जा रही हैं या फिर उन्होंने अगस्तय को हार्दिक के पास ही छोड़ दिया है।

Natasha Stankovic

विज्ञापन

कहां है अगस्तय?

इसकी जानकारी तो अब नताशा ही दे सकती है। देखने वाली बात होगी कि अगस्तय नताशा के साथ गया है या फिर इस बार वो अपने पिता के साथ रहेगा। यहां बता देते हैं कि जब नताशा अपने मायके सर्बिया गई थीं, तो बेटे को साथ लेकर गई थी। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे नताशा ने और पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक वीडियो है, जो फ्लाइट में बैठकर शूट किया गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि hi heavenly father और इसके साथ व्हाइट कलर का हर्ट इमोजी।

Natasha Stankovic

विज्ञापन

पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हार्दिक और नताशा

गौरतलब है कि हाल ही में नताशा को अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ एक ही कार में देखा गया था, जिसके बाद से दोनों को लेकर चर्चा होने लगी थीं। हालांकि जबसे हार्दिक और नताशा अलग हुए हैं, तबसे ही हार्दिक का भी नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया संग जोड़ा जा रहा है, लेकिन सच्चाई क्या है, वो तो हार्दिक और नताशा खुद ही जानते हैं, लेकिन दोनों की पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है और दोनों आगे क्या करने वाले हैं, इसको लेकर फैंस के बीच अलग ही बातें हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- Malaika Arora के पिता की मौत पर उठे 3 सवाल, जो अनसुलझे… Anil Mehta की मौत बनी ‘रहस्य’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola