Nataša Stanković ने शेयर की मिस्ट्री मैन की तस्वीर, गुस्से में Hardik Pandya के फैंस

Nataša Stanković, Novak Djokovic: गॉसिप टाउन में नताशा स्टेनकोविक को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। नताशा का हालिया पोस्ट इसकी वजह बना है। दरअसल, नताशा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो हार्दिक नहीं बल्कि किसी और के लिए लिख रही हैं कि The Man…

Nataša Stanković

Nataša Stanković

Nataša Stanković, Novak Djokovic: गॉसिप टाउन में अभी तो हार्दिक और नताशा को लेकर बातें बंद होना शुरू हुई थीं कि अब एक बार फिर से नताशा टॉक ऑफ द टाउन का हॉट टॉपिक बन गई हैं। अब भई जब नताशा ने हार्दिक पांड्या को टी20 विश्व कप जीत की बधाई भी नहीं दी और किसी और की तारीफों के पुल बांध दिए, तो जाहिर है कि नताशा चर्चा में तो आएंगी ही। नहीं समझे ना… आइए समझाते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

हार्दिक को बधाई तक नहीं दी और अब शेयर की किसकी फोटो?

दरअसल, हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ और सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिससे वो फिर से सुर्खियों में आ गईं। वैसे तो हार्दिक से अलग होने के पहले से ही नताशा चर्चा में हैं और क्रिकेटर से अलग होने के बाद लगातार सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। अब नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर नोवाक जोकोविच की फोटो शेयर की है। ना सिर्फ फोटो शेयर की बल्कि कैप्शन में लिखा भी कि This Man और लव के साथ स्टार का इमोजी शेयर किया है।

विज्ञापन
Nataša Stanković

Nataša Stanković

गुस्से में हार्दिक के फैंस

हार्दिक के फैंस इस पोस्ट को देखने के बाद गुस्से में नजर आए। लोगों का तो ये भी कहना है कि भले ही कुछ भी हो लेकिन भारत की विश्व कप जीत पर नताशा ने ना सिर्फ हार्दिक बल्कि टीम इंडिया के लिए भी कोई मैसेज शेयर नहीं किया और अब उन्होंने नोवाक जोकोविच के फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा है। लोगों का कहना है कि आखिर ऐसा क्या है, जो नताशा के दिल में नोवाक जोकोविच के लिए इतनी खास जगह है। अब सच क्या है वो तो नताशा ही जानती है?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

क्या चल रहा है कोई नहीं जानता?

हार्दिक से अलग होने के बाद नताशा ने पहली बार किसी मिस्ट्रीमैन को लेकर फोटो शेयर की है, जिसके बाद से टॉक ऑफ द टाउन में फिर से चर्चा होने लगी है कि आखिर क्या चल रहा है? ये मामला सिर्फ नोवाक जोकोविच को बधाई देने तक सीमित है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। गौरतलब है कि हार्दिक को लेकर भी नताशा पहले ऐसे ही पोस्ट शेयर किया करती थीं।

विज्ञापन

कौन हैं नोवाक जोकोविच?

नोवाक जोकोविच की बात करें तो वो एक सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी हैं। बीते दिन यानी संडे को नोवाक ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष सिंगल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर वो ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज टेनिस प्लेयर बन गए हैं। सर्बियाई टेनिस स्टार ने स्पेनिश टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज को हराकर ओलंपिक में गोल्ड अपने नाम किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ