Priyanka Chopra हुईं गंभीर जख्मी! 'खून से लथपथ' चेहरा, सूजी उंगलियां, एक्ट्रेस की हालत देख घबराए फैंस

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट पोस्ट देखकर एक्ट्रेस के फैंस घबरा गए हैं। पीसी के हालिया पोस्ट में वो ‘खून से लथपथ’ नजर आ रही हैं। साथ ही उनके हाथ की उंगलियां भी सूजी नजर आ रही हैं। आइए बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के लिए इंटरनेट पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी पीसी की हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि प्रियंका के लेटेस्ट पोस्ट को देखकर एक्ट्रेस के फैंस घबरा गए हैं। जी हां, अपने हालिया पोस्ट में प्रियंका का चेहरा ‘खून से लथपथ’ नजर आ रहा है। साथ ही एक्ट्रेस के हाथ ही उंगलियां भी सूजी हुई हैं। पीसी के पोस्ट को देखकर सभी उनकी चिंता कर रहे हैं। हालांकि घबराने वाली बात नहीं है क्योंकि प्रियंका ने जो फोटोज शेयर की हैं वो उनकी अपकमिंग फिल्म The Bluff की शूटिंग की फोटोज हैं।

विज्ञापन

Bloody Fun time

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि Bloody Fun times on #TheBluff, Last week of filming! एक्ट्रेस ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका के चेहरे पर खून लगा हुआ है और उनकी आंखें भी बेहद अलग लग रही हैं।

विज्ञापन

प्रियंका ने सेट से शेयर किया पोस्ट

इसके अलावा प्रियंका ने अपने हाथ की भी फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ की उंगलियां सूजी नजर आ रही हैं और उनका हाथ गंदा भी नजर आ रहा है।इसके आगे एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके फेस पर खून लगा है और वो अपना मेकअप ठीक करवा रही हैं। इसके बाद प्रियंका ने सेट से एक फोटो शेयर की है। इसके आगे के वीडियो में पीसी रात का व्यू दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन

यूजर्स में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट

प्रियंका के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि द बेस्ट, इस सीन को देखने के लिए अब इंतजार नहीं हो रहा। दूसरे यूजर ने लिखा कि प्रियंका के चेहरे पर खून क्यों लगा है। तीसरे यूजर ने इस पर कमेंट किया कि आपको बहुत बधाई, द ब्लफ देखने के लिए अब और इंतजार नहीं हो रहा। एक अन्य ने कमेंट किया कि हम अब ये फिल्म देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन

The Bluff की शूटिंग में बिजी हैं PC

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म The Bluff की शूटिंग में बिजी हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के शूटिंग सेट से पोस्ट शेयर करती रहती हैं। पीसी की इस आने वाली फिल्म को लेकर अभी से बज बन रहा है। यूजर्स के कमेंट्स इस बार का सबूत है कि इस फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइमेंट बनी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ