Nataša Stanković-Hardik Pandya Divorce: गॉसिप टाउन में हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलगाव की खबरें जोरों पर थीं। बीती रात कपल ने इन खबरों पर मुहर लगाते हुए अपने अलग होने की ऑफिशियल अनाउसमेंट कर दी। नताशा और हार्दिक दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके सबको बता दिया कि अब दोनों साथ में नहीं हैं। इस खबर के आते ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और कपल के फैंस मायूस हो गए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपल के अलग होने का हिंट कब से मिल रहा था?
4 महीने से चल रही थी अलग होने की चर्चा
वैसे तो इंटरनेट पर हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलग होने की चर्चा बहुत पहले से हो रही थी, लेकिन हर बार यह झूठी ही निकलती थीं। जहां नताशा ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी थी, वहीं हार्दिक भी इन खबरों से बचते नजर आते थे। इन सबके बीच कपल की कोई फोटो या ऐसी वीडियो सामने आ जाती थी, जिससे इन खबरों पर पानी फिर जाता था, लेकिन अब कपल ने खुद ही अपने अलग होने का ऐलान कर दिया है।
कब-कब हुई दोनों के अलग होने की चर्चा?
नताशा का ट्रोलिंग पर चुप रहना
IPL के दौरान जब हार्दिक को मुंबई की कप्तानी मिली तो उन्हें लोगों ने खूब ट्रोल किया। इस दौरान क्रिकेटर के फैंस को उम्मीद थी कि नताशा इस पर रिएक्ट करेँगी और लोगों का मुंह बंद करा देंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और नताशा ने कुछ भी नहीं कहा। यहीं से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
टी20 विश्व कप जीत
जब पूरा देश भारत की टी20 विश्व कप में जीत का जश्न मना रहा था, तब हार्दिक के फैंस की नजर नताशा के सोशल मीडिया पर थी। फैंस को उम्मीद थी कि शायद हार्दिक की इतनी बड़ी जीत पर नताशा कोई न कोई पोस्ट जरूर करेगी, लेकिन यहां भी लोगों की उम्मीदें टूट गईं और नताशा ने कुछ भी शेयर नहीं किया। नताशा ने न सिर्फ हार्दिक, बल्कि टीम इंडिया को भी जीत की बधाई नहीं दी।
अनंत-राधिका की शादी
भले ही नताशा ने टी20 विश्व कप जीत पर कुछ न कहा हो, लेकिन क्रिकेटर के फैंस को उम्मीद थी कि सदी की सबसे बड़ी शादी में तो कपल जरूर साथ आएगा, लेकिन यहां भी फैंस मायूस हुए, क्योंकि अनंत-राधिका की शादी में हार्दिक अकेले गए थे। जी हां, नताशा इस शादी में भी शामिल नहीं हुई थीं और दोनों के अलग होने की खबरों को यहां से फिर हवा मिली।
यह भी पढ़ें- TV के टॉप मोस्ट स्टैंडअप कॉमेडियन का निधन, रुला गया हंसाने वाला
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines