---विज्ञापन---

TV के टॉप मोस्ट स्टैंडअप कॉमेडियन का निधन, रुला गया हंसाने वाला

Bob Newhart Passes Away: सिनेमा जगत से बेहद दुख भरी खबर सामने आई है। टीवी के टॉप मोस्ट स्टैंडअप कॉमेडियन का निधन हो गया है। कॉमेडी किंग के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

---विज्ञापन---

Bob Newhart Passes Away: सिनेमा जगत से आज दुख भरी खबर सामने आई।  अमेरिके के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन बॉब न्यूहार्ट (Bob Newhart) हमारे बीच नहीं रहे। जी हां, दुनिया को हंसाने वाला सबको रुला कर चला गया। बॉब न्यूहार्ट के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है। बॉब न्यूहार्ट ने 94 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है।

टीवी के टॉप मोस्ट स्टैंडअप कॉमेडियन

बॉब न्यूहार्ट कॉमेडी की दुनिया का एक ऐसा नाम है, जो हर किसी की जुबान पर रहता है। उनकी कॉमेडी भी इतनी कमाल की हुआ करती थी कि अगर कोई उदास है तो वह भी हंस देता था। बॉब न्यूहार्ट टीवी के टॉप मोस्ट स्टैंडअप कॉमेडियन की सूची में शामिल थे। उन्होंने अपने दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

---विज्ञापन---

जेरी डिग्नी ने दी जानकारी

बता दें कि 18 जुलाई 2024 को बॉब के प्रचारक जेरी डिग्नी ने बॉब न्यूहार्ट का निधन होने की खबर दुनिया के साथ शेयर की। जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता लगा तो वे मायूस हो गए। हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर करने लगा। साथ ही लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की।

कई बीमारियों से जूझ रहे थे बॉब

बता दें कि बॉब न्यूहार्ट लंबे समय से कई सारी बीमारियों से जूझ रहे थे। बीमारी के चलते ही उनका देहांत हुआ। बॉब ने आखिरी सांस अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर में ली।

---विज्ञापन---

सेना में जवान भी रहें बॉब

न सिर्फ कॉमेडियन थे, बल्कि बॉब अमेरिकी सेना के जवान भी रहे थे। उन्होंने कानून की पढ़ाई भी की थी और कोरियाई युद्ध में भी अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन कहते हैं कि जब तक आपको आपकी मंजिल नहीं मिल जाती, तब तक आपको चलना ही होता है और बॉब के साथ भी यही हुआ। उनकी किस्मत में कॉमेडियन बनना ही था, इसलिए उन्होंने सब चीजें छोड़ दी और वे स्टैंड अप कॉमेडियन बनकर दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Kim Kardashian की सौतन ने पार की शर्म की सारी हदें, बिना पैंट पहने पब्लिक में घूमती आईं नजर

First published on: Jul 19, 2024 09:49 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola