Natasa Stankovic-Hardik Pandya Wedding: सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड के सितारों की शादी के फोटोज छाए हुए हैं। हाल ही में बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ में सात फेरे लिए और एक-दूजे के हो गए।
इस कपल की शादी के फोटोज ने सोशल मीडिया धूम मचाई। इसके पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने शादी की थी। उनकी शादी के फोटोज भी खूब वायरल हुए।
15 फरवरी को हार्दिक और नताशा ने की शादी
अब हाल ही में उदयपुर में 15 फरवरी को क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने पत्नी नताशा स्टेनकोविक से डेस्टिनेशन वेडिंग की हैं, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस बीच अब न्यूलीवेड कपल ने अपनी शादी की हल्दी सेरेमनी के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
हार्दिक और नताशा ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की फोटोज
इन तस्वीरों में हार्दिक और नताशा दोनों ही बहुत सुंदर लग रहे हैं। साथ ही इन फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि हार्दिक ने पिंक एंड व्हाइट कुर्ता पहना है, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं। साथ ही नताशा ने भी फ्लोरल आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वो भी बहुत सुंदर लग रही हैं।
Natasa Stankovic, Hardik Pandya
कपल ने लिखा शानदार कैप्शन
इन फोटोज को हार्दिक और नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही कपल ने बहुत ही शानदार कैप्शन भी लिखा है। फोटोज को शेयर करते हुए कपल ने लिखा है कि- ‘प्यार के रंगे में रंगे हुए।’ हार्दिक और नताशा के इन फोटोज में उनका बेटा अगस्त्या भी उनके साथ शामिल हैं। साथ ही तीनों पोज करते हुए काफी क्यूट लग रहे हैं। वहीं अगस्त्या ने पिता हार्दिक के साथ ट्विनिंग की है, जिसमें दोनों ही बहुत सुंदर लग रहे हैं।
hardik and natasha
तीन साल पहले की थी कोर्ट मैरिज
बतातें चले कि हार्दिक और नताशा ने तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद अब कपल ने हिंदू और क्रिश्चियन रिवाजों से शादी की है। साथ ही कपल की शादी में उनका बेटा भी मौजूद रहा।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines