Annu Kapoor Birthday: तीन बार दूल्हा बने अन्नू कपूर, तलाक के बाद पहली पत्नी के साथ रहा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

Annu Kapoor

Annu Kapoor Birthday

Annu Kapoor Birthday: 67 साल के अन्नू कपूर ( Annu Kapoor)  फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता हैं। 20 फरवरी 1956 को भोपाल में एक पंजाबी परिवार में जन्में अन्नू कपूर ने 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम किया है।

विज्ञापन

अन्नू कपूर सिर्फ मंझे हुए अभिनेता ही नहीं, बल्कि फिल्ममेकर, डायरेक्टर और सिंगर भी हैं। टीवी शो अंताक्षरी को होस्ट कर अन्नू कपूर ने टीवी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। दर्शक आज भी उन्हें उनके इस शो की वजह से जानते और पहचानते हैं।

विज्ञापन

Annu kapoor Birthday: 65 की उम्र में इंटीमेट सीन, प्रियंका चोपड़ा संग विवाद! कॉन्ट्रोवर्शियल रही अन्नू कपूर की लाइफ - Annu kapoor birthday controversies cheated wife intimate and ...

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अन्नू कपूर 

अन्नू कपूर ने हम, एक रुका हुआ फैसला, राम लखन, घायल, हम किसी से कम नहीं, ऐतराज, 7 खून माफ और जॉली एलएलबी 2 जैसी कई बड़ी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। दर्शक उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी नवीनतम फिल्म ‘चेहरे’ है जो 2021 में रिलीज हुई थी। आयुष्मान खुराना की ‘विक्की डोनर’ में शानदार एक्टिंग के लिए अन्नु कपूर को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

विज्ञापन

अन्नू कपूर ने की तीन शादियां

भले ही अन्नू कपूर को बतौर लीड एक्टर फिल्में नहीं मिली लेकिन कैरेक्टर रोल्स करके भी दर्शकों के दिलों पर छाए रहें। अन्नू कपूर एक एक्टर के तौर पर बहुत कामयाब रहें। उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। उन्होंने तीन बार शादियां की। अन्नू कपूर की पहली बार शादी अनुपमा नाम की महिला से की थी लेकिन में उनका तलाक हो गया था और उनकी पत्नी अमेरिका चली गईं।

विज्ञापन

Happy Birthday Annu Kapoor: Five Times His Comic Timing Left Everyone in Splits

इसके बाद टीवी शो अंताक्षरी के सेट पर उनका अफेयर अरुणिता नाम की महिला से शुरू हुआ और दोनों ने जल्द ही शादी कर ली। 2001 में दोनों की एक बेटी हुई। उसी दौरान अन्नू कपूर एक बार फिर पहली पत्नी अनुपमा के संपर्क में आए और धीरे-धीरे उनका अफेयर एक्स वाइफ से शुरू हो गया।

विज्ञापन

दूसरी पत्नी से तलाक के बाद पहले पत्नी से दोबारा की थी शादी

इसके बाद उनकी दूसरी पत्नी ने अनू कपूर पर बहुत संगीन आरोप भी लगाए थे। उन्होंने कहा था कि पहली पत्नी से दोबारा संबंध बनाने के बाद अन्नू कपूर ने उन्हें आर्थिक सहायता देनी बंद कर दी थी। मुंबई में वो अन्नू कपूर के ओशीवारा वाले फ्लैट में अपनी 5 साल की बेटी के साथ रहती थी और अन्नू उन्हें वो फ्लैट खाली करने को कहते थे।

उस दौरान वो अपनी एक्स वाइफ से होटल में मिला करते थे। जब उनकी दूसरी  पत्नी को लगा कि अन्नू नहीं सुधरने वाले तो उन्होंने पति को तलाक दे दिया। अन्नू कपूर और उनकी पत्नी अरुणिता का तलाक साल 2008 में हुआ था और इसके कुछ दिन बाद एक्टर ने अपनी पहली पत्नी से दोबारा शादी कर ली।

विज्ञापन

Annu Kapoor: चूरन बेचने से लेकर करोड़ों कमाने तक ऐसा रहा अन्नू कपूर का सफर, जाने कौन-कौन है परिवार मेंं

दोनों पत्नियों से अन्नू कपूर के चार बच्चे

अन्नू कपूर के चार बच्चे हैं। अनुपमा और अन्नू के तीन बेटे इवाम, कवान और माहिर हैं। वहीं अरुनिता से उनकी बेटी अराधिता कपूर हैं जिससे वो कभी कभार मिलते रहते हैं।

विज्ञापन

पिछले दिनों अन्नू कपूर को दिल्ली में हार्ट अटैक आया था। 26 जनवरी की सुबह अन्नू कपूर को सीने में तेज़ दर्द की शिकायत हुई थी। दिल का दौरा पड़ने के बाद अभिनेता को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां सीनियर डाक्टर्स की निगरानी में अन्नू कपूर का इलाज चला और कुछ दिन बाद वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे।

विज्ञापन

Annu Kapoor Age, Wife, Children, Family, Biography & More » StarsUnfolded

पिछले साल ऑनलाइन स्कैम के शिकार हुए थे अन्नू कपूर

बीते दिनों एक्टर दो बार चोरी और धोखाधड़ी के भी शिकार हुए थे। आपको बता दें कि बीते साल अक्टूबर के महीने में एक ऑनलाइन स्कैम के शिकार हो गए थे। जिसके चलते अन्नू कपूर के साथ लगभग 4 लाख 36 हजार की ऑनलाइन ठगी हुई थी। हालांकि पुलिस की मदद से अन्नू कपूर को करीब 3 लाख 8 हजार रुपए वापस मिल गए थे।

विज्ञापन

इससे पहले बीते साल जून में अभिनेता फ्रांस में भी चोरी के शिकार हो गए थे। जब अन्नू कपूर ट्रेन में अपना सामाना चढ़ा रहे थे, तब एक शख्स अभिनेता की मदद करने के बहाने से उनका कीमती सामान से भरा एक बैग लेकर भाग गया था। जिसमें उनके पैसे, पास्टपोर्ट और ज़रुरी डॉक्यूमेंट्स भी थे। अभिनेता ने अपने साथ हुई इस चोरी का जिक्र खुद एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ