---विज्ञापन---

Natasa-Hardik का टूटा रिश्ता, तो एक्स कपल का हुआ पैचअप! वीडियो वायरल

Natasa-Hardik, Sushmita Sen-Rohman shawl: टॉक ऑफ द टाउन में जहां हार्दिक और नताशा के अलग होने की चर्चा चल रही है, दूसरी तरफ एक पुराने एक्स कपल का पैचअप हो गया है, जिसका अंदाजा एक वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है।

---विज्ञापन---

Natasa-Hardik, Sushmita Sen-Rohman shawl: टॉक ऑफ द टाउन में एक तरफ जहां हार्दिक और नताशा के अलग होने की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है, वहीं एक पुराने एक्स कपल का पैचअप हो गया है। ऐसा हमारा नहीं, बल्कि इंटरनेट यूजर्स का कहना है। जी हां, सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो सामने आया और कयास लगने लगे कि दोनों के बीच की सारी दूरियां खत्म हो गई हैं और अब दोनों फिर से साथ आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर गॉसिप टाउन में अब किसकी चर्चा हो रही है?

इंटरनेट पर सामने आया यह वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, वह सुष्मिता सेन का है। इस वीडियो में अभिनेत्री अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग नजर आ रही हैं। दोनों साथ में बेहद खुश लग रहे हैं और रोहमन, सुष्मिता को प्रोटेक्ट करते भी दिखे। रोहमन एक्ट्रेस को कार में बिठाते नजर आए। जैसे ही इंटरनेट पर वीडियो आया, लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद दोनों का पैचअप हो गया है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट करते हुए लिखा कि दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है, मानो फिर से इनका पैचअप हो गया है। एक यूजर ने कहा कि दोनों की जोड़ी कमाल की है। एक और यूजर ने लिखा कि दोनों साथ में बहुत खुश हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स वीडियो पर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

---विज्ञापन---

पहले भी साथ दिख चुके हैं सुष्मिता-रोहमन

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब ब्रेकअप के बाद दोनों साथ में नजर आए हैं। जी हां, इससे पहले भी दोनों को एक साथ देखा जा चुका है। टॉक ऑफ द टाउन में अब चर्चा हो रही है कि जहां हार्दिक और नताशा अलग हो गए हैं, वहीं सुष्मिता और रोहमन एक हो गए हैं। हालांकि सच्चाई क्या है? वह तो ये दोनों ही जानते हैं, लेकिन बातें तो कुछ ऐसी ही सुनने में आ रही हैं कि वे दोनों एक हो गए हैं।

---विज्ञापन---

रोहमन संग टूट गया था सुष्मिता का रिश्ता

गौरतलब है कि सुष्मिता सेन न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अब तक कई रिलेशनशिप्स में रह चुकी हैं और इस बात को उन्होंने खुद कुबूल भी किया था। बता दें कि रोहमन शॉल संग उनके रिलेशन ने दम तोड़ा दिया था और अब दोनों फिर से साथ नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Natasa Stankovic मायके में कर रही मजे, पत्नी से अलग होने का दर्द नहीं सह पा रहे Hardik Pandya!

---विज्ञापन---

First published on: Jul 20, 2024 11:30 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola