Hardik से तलाक के बाद Nataša का पहला पोस्ट, किसके साथ बिता रही क्वालिटी टाइम?

Nataša Stanković New Update: हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अपने अलग होने का ऐलान कर दिया है। इस खबर से फैंस का भी दिल टूट गया है, लेकिन नताशा को इसका जरा भी मलाल नहीं है। इसका सबूत एक पोस्ट से मिल रहा है।

Hardik Pandya, Nataša Stanković

Hardik Pandya, Nataša Stanković

विज्ञापन

Nataša Stanković First Post: हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अपने अलगाव की खबरों पर मुहर लगा दी है। जी हां, कपल ने ऑफिशियली ऐलान कर दिया है कि अब वे साथ नहीं हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दोनों ने इसकी जानकारी दी। हार्दिक और नताशा दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। ऐसे में जाहिर है कि उनके फैंस की नजरें भी उनपर बनी रहती हैं। जैसे ही नताशा ने हार्दिक से अलग होने का ऐलान किया। वैसे ही उन्होंने अपने खास के साथ एक वीडियो शेयर कर दिया। इंटरनेट पर जैसे ही यह वीडियो लोगों के सामने आया, इसकी चर्चा होने लगी।

नताशा ने यह किया पहला पोस्ट

दरअसल, कुछ देर पहले नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक और नताशा का बेटा अगस्त्य अगस्त्य अपनी बॉल ढूंढ रहा है। जब अगस्त्य को बॉल मिल जाती है तो वह अपनी मां के पास जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी का यही कहना है कि नताशा को हार्दिक से अलग होने का बिल्कुल भी मलाल नहीं है और वह अपने बेटे संग बेहद खुश है।

Advertisment

 

अपने घर में मजे से रह रही नताशा

इतना ही नहीं, नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में नताशा के हाथ में एक तरबूज नजर आ रहा है। इसको शेयर करते हुए नताशा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि 11 किलो…जी नताशा की गोद में जो तरबूज नजर आ रहा है, वह 11 किलो का है। गौरतलब है कि नताशा इस वक्त इंडिया में नहीं है।

Nataša Stanković

Nataša Stanković

विज्ञापन

बेटे के संग समय बीता रहीं नताशा

जी हां, हाल ही में अगस्त्य के साथ एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसके बाद से चर्चा होने लगी थी कि नताशा अपने देश वापस लौट गई हैं और दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि इसके बाद भी फैंस को नताशा और हार्दिक के रिएक्शन का इंतजार था और अपने देश जाते ही नताशा और हार्दिक ने अलग होने का ऐलान भी कर दिया।

घर जाने के बाद नताशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा- ‘होम स्वीट होम’। वहीं अब दोनों के अलग होने के बाद नताशा का यह पहला पोस्ट सामने आया है, जिसमें वे अपने बेटे संग पूरा समय बीता रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ