Box Office Collection: वीकेंड से पहले Stree 2 का दिखा आतंक, 9वें दिन की कमाई करेगी हैरान

Box Office Collection Day 9: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ ने वीकेंड से पहले बॉक्स ऑफिस की उम्मीदों पर खरी उतरी है। 9वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। वहीं वेदा और खेल खेल में का बुरा हाल है।

Stree 2 Box Office Collection

Stree 2 Box Office Collection Report.

Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2‘ को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने हर दिन अपनी कमाई से लोगों को चौंकाया है। वहीं वीकेंड पर इसकी कमाई और बढ़ेगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। उम्मीद यह भी की जा रही है कि ‘स्त्री 2’ 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर ही दम लेगी। इस बीच फिल्म के 9वें दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट भी आ गई है। श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आखिरकार बड़ा कारनामा कर ही दिखाया जिससे मेकर्स भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। ये बात भी सच है कि रिलीज के दूसरे हफ्ते में कमाई पर थोड़ा असर जरूर पड़ा था, लेकिन फिर से फिल्म ने स्पीड पकड़ ली है। आइए जानते हैं कि ‘स्त्री 2’ ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘स्त्री 2’ की अब तक की कमाई

बता दें कि  ‘स्त्री 2’ ने रिलीज से एक दिन पहले ही पेड प्रीमियर के दौरान 8.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसके बाद ओपनिंग डे पर इसने हैरान ही कर दिया। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्त्री 2’ की ओपनिंग डे की कमाई 51.8 करोड़ रुपये रही। ये इस साल की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग रही है। वहीं पहले शुक्रवार को श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म ने 31.4 करोड़ और शनिवार को 43.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।

विज्ञापन

9वें दिन पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

‘स्त्री 2’ की रविवार की कमाई 55.9 करोड़, सोमवार को 38.1 करोड़, मंगलवार और बुधवार को 19 करोड़ रुपये रही। रिलीज के एक हफ्ते के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई जिसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म ने गुरुवार को कुल 16.8 कमाए। वहीं शुक्रवार को ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखने लायक रहा। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ ने बीते दिन शुक्रवार को 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की जिसके बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 306.93 पहुंच गया है।

विज्ञापन

वेदा और खेल खेल में का बुरा हाल

गौरतलब है कि दूसरे हफ्ते में ‘स्त्री 2’ ने धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 9वें दिन ‘वेदा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 22 लाख रुपये की कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 17.82 तक पहुंचा दिया है। वहीं ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के 9वें दिन 69 लाख रुपये की कमाई की है, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 20.04 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ