Naseeruddin Shah on Love Jihad: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) अक्सर बॉलीवुड के साथ-साथ देश-दुनिया के मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं, जिसको लेकर उनको ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है। हाल में एक्ट्रेस अपने एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) के साथ शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि शादी 41 साल बाद उन पर लव जिहाद के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, नसीरुद्दीन शाह से पहले रत्ना पाठक ने अपने रिश्तों को लेकर बात की थी।
उन्होंने बताया था कि ‘आज भी उनकी शादी से कई लोगों को आंखों में खटकती है’। वहीं, अब नसीरुद्दीन ने बात करते हुए लव जिहाद को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि शादी के 41 साल बाद अब लोग उन पर लव जिहाद का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही एक्टर ने अपनी पत्नी रत्ना पाठक शाह के धर्म परिवर्तन पर भी खुल कर बात करते हुए विरोधियों को करारा जवाब दिया।
यह भी पढ़ें: Salman Khan की फिल्म से जुड़े इस शख्स ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म जगत में शोक की लहर
Ratna Pathak संग शादी पर बोले Naseeruddin Shah
हाल में एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में धर्म परिवर्तन और पत्नी रत्ना को लेकर बात करते हुए कहा, ‘मुझे एक हिंदू महिला से शादी करने में कोई परेशानी नहीं था और न ही रत्ना को मुझ से शादी करने से कोई परेशानी थी’। उन्होंने आगे बताया, ‘जब उन्होंने रत्ना पाठक से शादी करने का फैसला लिया और अपने परिवार को इस बारे में बताया, तो उनकी मां ने उनसे ये जरूर पूछा था कि क्या रत्ना इस्लाम को कबूल कर पाएंगी?’, जिसके जवाब में उन्होंने ‘ना’ कहा था।
लव जिहाद पर क्या बोले Naseeruddin Shah?
इसके बाद उनकी मां ने एक्टर से बस इतना कहा था धर्म कैसे बदला जा सकता है? इतना ही नहीं एक्टर ने कहा, ‘वो अपनी और रत्ना की शादी को इस बात का सबूत मानते हैं कि मुस्लिम और हिंदू एक-साथ जिंदगी गुजार सकते हैं’। हालांकि, कुछ समय पहले नसीरुद्दीन और अनुपम खेर (Anupam Kher) के बीच लव जिहाद को लेकर बहस हुई थी। तब उन्होंने कहा था कि शादी के 41 सालों बाद लव जिहाद के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines