Nargis Fakhri: ‘रॉकस्टार’ (Rockstar) फेम एक्ट्रेस नरगिस फाखरी हाल ही में खूब सुर्खियों में छाई थीं। एक्ट्रेस की बहन आलिया फाखरी पर डबल मर्डर के आरोप लगे थे और वो जेल की सलाखों के पीछे चली गईं। इन सबके बीच एक्ट्रेस अपनी फिल्म को प्रमोट करने में बिजी थीं। ऐसे में फैंस समझ नहीं पा रहे थे कि एक्ट्रेस अपनी बहन को लेकर कोई बयान क्यों नहीं दे रही हैं? हालांकि, बाद में उनके रिश्तों को लेकर शॉकिंग खुलासे हुए। वहीं, अब नरगिस फाखरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसने फैंस को टेंशन में डाल दिया है।
अस्पताल के बिस्तर पर दिखीं नरगिस फाखरी
अब सभी नरगिस फाखरी को लेकर फिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अब अस्पताल में नजर आ रही हैं और वहां से उनकी तस्वीर वायरल हो गई है। एक्ट्रेस को हॉस्पिटल के बेड पर देखा जा सकता है। उनके हाथ पर ड्रिप भी लगी हुई है। उन्हें इस हालत में देखकर फैंस भी घबरा गए हैं और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर नरगिस फाखरी का ये हाल कैसे हो गया? एक्ट्रेस को क्या हुआ है? वो रिवील हो गया है।
ड्रिप के साथ एक्ट्रेस की तस्वीर वायरल
दरअसल, ये तस्वीर खुद नरगिस फाखरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को अपडेट देते हुए लिखा है, ‘ये फोटो वाकई मजेदार लग रही है, लेकिन मैं वास्तव में वर्कआउट कर रही हूं और अपनी जांघों पर NAD+ IV ड्रिप और Emsculpt के साथ अपनी इंटरनल हेल्थ को दुरुस्त कर रही हूं!’ इस तस्वीर में एक्ट्रेस बेड पर लेटी हुई हैं और स्माइल कर रही हैं।
Nargis Fakhri
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan के डिस्चार्ज होने के बाद पहला वीडियो वायरल, जख्मी हाथ के साथ दिखे छोटे नवाब
क्या है नरगिस के अस्पताल पहुंचने का कारण?
एक्ट्रेस के पोस्ट को देखकर फैंस को समझ आ जाएगा कि उन्हें कोई बीमारी नहीं हुई है। वो एकदम ठीक हैं। बस अपनी इंटरनल हेल्थ को और बेहतर करने के लिए वो ये ट्रीटमेंट ले रही हैं। आपको बता दें, EMSCULPT एक ऐसा प्रोसेस है, जो सर्जरी के बिना बॉडी को लिफ्ट और टोन करती है। एक्ट्रेस को पहले अस्पताल के बिस्तर पर देखकर फैंस बुरी तरह डर गए थे। हालांकि, अब उनके अस्पताल जाने का कारण सामने आ गया है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines