Saif Ali Khan Discharge: सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घर जाते हुए सैफ का वीडियो भी सामने आ गया है। एक्टर को उनकी गाड़ी में देखा जा सकता है। सैफ अली खान सर्जरी के बाद घर लौट आए हैं। व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम में सैफ को स्पॉट किया गया है। एक्टर को गाड़ी में देखते ही पैपराजी ने उन्हें फॉलो करना शुरू कर दिया। मौका मिलते ही पैपराजी ने गाड़ी के अंदर जूम करके सैफ का चेहरा भी रिकॉर्ड कर लिया। इस दौरान एक्टर स्माइल करते हुए नजर आए हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच दिखे सैफ अली खान
सैफ अली खान के इसके बाद कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में एक्टर अपनी बिल्डिंग के बाहर दिखाई दे रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच एक्टर को आते हुए देखा जा सकता है। वो अपने पैरों पर चलकर आए हैं और उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा कि उन पर हाल ही में जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वो इतने जख्मी हुए थे कि उनकी रीड की हड्डी की सर्जरी हुई है। सैफ एक दम फिट नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वाकई किसी हीरो की एक्शन मूवी में एंट्री हो रही हो।
हाथ और गर्दन पर दिखी चोट
हालांकि, एक्टर के लेफ्ट हैंड पर पट्टी देखी जा सकती है। उनकी गर्दन पर भी बैंडेज है। वो किसी एक्शन मूवी के स्टार की तरह सनग्लासेस लगाकर स्लीव्स फोल्ड कर स्वैग से चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनको पूरी तरह से घेरे हुए है कि कोई खतरा सैफ को छू भी न पाए। इसके अलावा सैफ का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी बिल्डिंग के बाहर खड़ी मीडिया से बात कर रहे हैं और उन्हें हाथ हिलाकर हाय कर रहे हैं। सैफ ने डिस्चार्ज होते ही मीडिया के सामने पोज दिए हैं। उन्हें स्वस्थ देखकर अब फैंस भी रहत की सांस ले पा रहे हैं।
सैफ के साथ नहीं दिखीं करीना
हालांकि, इस दौरान उनके साथ उनके बच्चे या बीवी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) नजर नहीं आईं। सैफ अली खान के परिवार से कोई भी एक्टर के साथ नहीं दिखा। करीना को आज अस्पताल जाते हुए तो देखा गया था, लेकिन पति के साथ वो दिखाई नहीं दी हैं। घर लौटने के बाद एक्टर के चेहरे पर स्माइल और चमक दोनों वापस आ गई है। फैंस उन्हें देखकर खुशी से झूम उठे हैं।