Dasara Advance Booking: ‘दसरा’ की एडवांस बुकिंग में कई शोज हुए हाउसफुल, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
Edited By Nancy Tomar

Dasara Box Office Collection Day 5
Edited By Nancy Tomar

Dasara Box Office Collection Day 5
Dasara Advance Booking: इन दिनों फैंस फिल्म ‘दसरा’ (Dasara Advance Booking) के रिलीज होने का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर बहुत जबरदस्त बज बना हुआ है। साथ ही साउथ के सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दसरा’ अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही है कि फिल्म सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है और टिकट खिड़की पर कई नए रिकॉर्ड बना सकती है। वहीं, इस फिल्म के शो रिलीज से पहले ही बिक चुके हैं।
30 मार्च 2023 को तेलुगू फिल्म ‘दसरा’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए उतरेगी। वहीं, फिल्म ‘दसरा’ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 1300 से भी ज्यादा स्क्रीन पर शेयर होगी। फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग हो चुकी है और हाउसफुल हो चुके हैं। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकती है।
इसके साथ ही ये फिल्म हर दिन हाईएस्टर नंबर्स ऑफ शो के साथ हाईएस्ट बुकिंग पैन इंडिया फिल्म बन गई है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ‘दसरा’ ‘बाहुबली’, ‘आरआर’ या ‘केजीएफ चैप्टर 1 और 2’ जैसी साउथ इंडियन ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।
रिलीज के दिन सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएंगे फिल्म ‘दसरा’ के शो
फिल्म ‘दसरा’ की भारी मांग को देखते हुए रिलीज के दिन इस फिल्म के शो सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएंगे। वहीं, फिल्म ‘दसरा’ के साथ ही अजय देवगन स्टारर ‘भोला’ भी बॉक्स ऑफिस उतरेगी। इन दोनों में कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में कामयाब होगी ये देखना होगा। साथ ही फिल्म में फैंस को एक्टर से पावर-पैक परफॉर्मेंस की उम्मीद है।
वहीं, फिल्म ‘दसरा’ की कहानी की बात करें तो श्रीकांत ओडेला द्वारा लिखित और निर्देशित ‘दसरा’ में सिंगरेनी कोयला खानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, राजनीतिक महत्वाकांक्षा और सत्ता के संघर्ष की कहानी बताई गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: