पॉपुलर फैशन इंफ्लूएंसर नैन्सी त्यागी इन दिनों ‘कान्स 2025’ में अपना जलवा दिखा रही हैं। जी हां, बीते दिन नैन्सी का ‘फेस्टिवल डे कान्स’ में पहला दिन था और आज नैन्सी लगातार दूसरे दिन 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखा रही हैं। नैन्सी का दूसरे दिन का आउटफिट भी बेहद कमाल का है और इस बार भी वो ‘फेस्टिवल डे कान्स’ में लाइमलाइट चुराने में कामयाब रही हैं।
‘कान्स 2025’ में दूसरे दिन भी छाईं नैन्सी
नैन्सी त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘कान्स 2025’ के दूसरे दिन के लुक की फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नैन्सी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए नैन्सी ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। नैन्सी ने लिखा कि ये कलर मेरी मम्मी का फेवरेट है, इसलिए इस बार डिसाइड किया है कि इस कलर में ड्रेस डिजाइन करूं।
एक महीने में बनी दूसरे दिन की ड्रेस
नैन्सी ने आगे लिखा कि इसे बनाने में पूरा एक महीना लगा है और मैं आखिरी मिनट तक तैयारी में लगी रही क्योंकि ड्रेस बहुत भारी थी। दिल से शुक्रिया उन सभी का जो इस प्यारी जर्नी का एक हिस्सा रहें, आप सबसे बिना ये पल वापस इतना स्पेशल नहीं होता। नैन्सी के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी खूब प्यार लुटाया है और यूजर्स भी इस पर कमेंट्स करके अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
‘फेस्टिवल डे कान्स’ में नैन्सी का जलवा
इसके बारे में brut.india से बात करते हुए नैन्सी ने कहा कि मैं आखिरी टाइम तक ऐसे तैयारी ही करती रहती हूं। हम लेट हो रहे थे, लेकिन मैं अभी भी अपनी ड्रेस को तैयार ही कर रही थी। इन सब चीजों के चक्कर में सुबह से कुछ नहीं खाया, जाकर खाना खाएंगे। मम्मी ने पराठे बनाकर दिए हैं। वहीं, अगर नैन्सी के पहले दिन के आउटफिट की बात करें तो नैन्सी ने ‘फेस्टिवल डे कान्स’ में पहले दिन ग्रीन कलर का गाउन पहना था, जो बेहद प्यारा था।
यह भी पढ़ें- गिरफ्तारी से तीन दिन पहले कहां थी Jyoti Malhotra? ट्रेन से किया था सफर
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines