गिरफ्तारी से तीन दिन पहले कहां थी Jyoti Malhotra? ट्रेन से किया था सफर

ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने का गंभीर आरोप है। साल 2023 में ज्योति को पाकिस्तान का वीजा मिल गया था और वो वहां गई थीं।

Jyoti Malhotra

गिरफ्तारी से तीन दिन पहले कहां थी ज्योति मल्होत्रा?

हरियाणा की पॉपुलर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है। ज्योति से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी लोग जानना चाहते हैं। अभी ज्योति पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन पुलिस के अरेस्ट करने से तीन दिन पहले ज्योति कहां थी? इसका भी खुलासा हो गया है। हालांकि, इसके बारे में ज्योति ने खुद ही दुनिया को बताया है। आइए जानते हैं कि तीन दिन पहले ज्योति कहां थी?

विज्ञापन

गिरफ्तारी से तीन दिन पहले कहां थी ज्योति?

ज्योति मल्होत्रा की बात करें तो गिरफ्तानी से तीन दिन पहले ज्योति देश में नहीं थी। जी हां, अरेस्ट होने के तीन दिन पहले ज्योति इंडोनेशिया के जकार्ता में थी। ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जकार्ता, इंडोनेशिया लोकेशन को टैग किया है। इस पोस्ट में ज्योति इंडोनेशिया की ट्रेन में सफर कर रही हैं। हालांकि, इसके पहले वाले पोस्ट में ज्योति सिंगापुर की फ्लाइट में ट्रैवल करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jyoti Malhotra (@travelwithjo1)

इंडोनेशिया में थी ज्योति

हालांकि, ज्योति ने अपने सोशल मीडिया पर जो फोटोज शेयर की है, वो पुरानी भी हो सकती है। ये कहना मुश्किल है कि वो तीन दिन पहले तक इंडोनेशिया में ही थी या फिर उन्होंने अपने कोई पुराने फोटोज शेयर किए हैं। हालांकि, अगर पोस्ट के हिसाब से देखा जाए तो ज्योती इंडोनेशिया में थी और गिरफ्तारी के तीन दिन पहले तक ज्योति देश में नहीं थी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jyoti Malhotra (@travelwithjo1)

क्यों अरेस्ट हुई ज्योति?

ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने का गंभीर आरोप है। साल 2023 में ज्योति को पाकिस्तान का वीजा मिल गया था और वो वहां गई थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन में काम करने वाले दानिश नाम के एक कर्मचारी से हुई और यहीं से दोनों के करीबी संबंध शुरू हुए। इसके बाद ज्योति के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संपर्क भी शुरू हो गए। हालांकि, ज्योति को अब पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और उससे पूछताछ की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ