Nancy Tyagi, Cannes 2024: इन दिनों फ्रांस में 77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। आज 25 मई को इस इवेंट का आखिरी दिन है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में दुनियाभर के स्टार्स ने अपना जलवा दिखाया है। हालांकि इस बार कान्स फेस्टिवल में कई ऐसे भी लोग देखने को मिले हैं, जिन्होंने अपने लुक से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है और एक ऐसा ही नाम हैं नैन्सी त्यागी का।
कान्स 2024 के रेड कार्पेट पर नैन्सी
जी हां, फैशन इंफ्लूएंसर नैन्सी त्यागी की इन दिनों हर कोई चर्चा कर रहा है। अब भई नैन्सी ने दिल्ली के सीलमपुर से कान्स 2024 तक का सफर तय किया है। ऐसे में उनका चर्चा में रहना तो बनता है। हालांकि लोगों के मन में ये भी सवाल है कि आखिर नैन्सी को कान्स के इस लुक का आइडिया कहां से आया और किसने उन्हें इसके बारे में सलाह दी? तो आइए आपको बताते हैं कि नैन्सी को कान्स 2024 के रेड कार्पेट तक पहुंचाने में किसका हाथ है?
अंग्रेजी नहीं आती
हाल ही में नैन्सी ने brut.hindi को दिए एक इंटरव्यू में इन सब बातों का खुद ही खुलासा किया है। जी हां, नैन्सी ने कहा कि मैं पहली बार बिजनेस क्लास में बैठी थी और बहुत मजा आया। मैंने बहुत सारे वीडियो बनाए। हालांकि 10-12 घंटे का सफर था, लेकिन लगा नहीं की मुश्किल है। नैन्सी ने कहा कि मैं ज्यादा फास्ट फूड नहीं खाती, लेकिन वहां पर खाना पड़ा। अंग्रेजी ना पर नैन्सी ने कहा कि हिंदी-इंग्लिश कुछ नहीं होता और वहां पर तो फ्रेंच यूज होती है, तो वहां मेरे लिए कुछ नहीं था। हालांकि जो लोग मेरे साथ गए थे, तो उन्होंने मुझे ट्रांसलेट कर दिया था।
कार्पेट के हिसाब से कुछ बड़ा होना चाहिए
नैन्सी ने आगे कहा कि अब सब जानने लगे हैं, तो सोच रही हूं कि चेहरा छुपाकर कपड़ा खरीदने जाया करूं। कान्स के आउटफिट के बारे में बात करते हुए नैन्सी ने कहा कि मैंने इस इवेंट की लिए चार ड्रेस बनाए थे, एक बड़ा गाउन एक महीने में तैयार हुआ था और बाकी तीनों एक महीने में। नैन्सी ने कहा कि मेरे भाई ने मुझे बताया कि रेड कार्पेट पर ज्यादातर बड़े-बड़े गाउन ही चलते हैं, तो मुझे लगा कि कार्पेट के हिसाब से कुछ बड़ा होना चाहिए।
किसने दी सलाह?
उन्होंने कहा कि मैं चाहती थी कि लोग मुझे नोटिस करें और देखें कि वो कौन हैं? इसलिए मैंने इतना बड़ा गाउन बनाया। इस ड्रेस का कलर क्या होगा और डिजाइन कैसा होगा? इस सबके बारे में मेरे भाई ने मुझे बताया था। जी हां, नैन्सी के भाई ने उन्हें मोटिवेशन दिया और सपोर्ट किया, जिसकी बदौलत नैन्सी आज चर्चा में हैं।
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan ने पत्नी को किया हनीमून पर पेरिस ले जाने का वादा, Gauri Khan को झूठ बोलकर किस जगह ले गए थे ‘किंग खान’?
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines