Nana Patekar Top 5 Scenes: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. एक्टर के निधन की खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है. एक्टर ने बॉलीवुड में कई आइकॉनिक फिल्में दी हैं. वहीं हम आपको 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सीन्स काफी वायरल हुए थे. एक फिल्म का सीन तो इतना फेमस हुआ कि ये मीम्स में भी छा गया था. वैसे तो नाना पाटेकर जिस भी किरदार को निभाते थे वो आइकॉनिक ही बन जाता था, लेकिन उनके 5 सीन्स ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर आज भी खूब वायरल हैं. इन सीन्स ने फिल्मों को भी आइकॉनिक बना दिया था.
फिल्म ‘अग्निसाक्षी’ का सीन
ये फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में एक्टर ने ‘विश्वनाथ’ का किरदार निभाया था. ये किरदार सनकी इंसान का था. इस मूवी का एक सीन काफी वायरल है जिसमें पड़ोसी जब अपनी पत्नी का बर्थडे मना रहा होता है. बर्थडे पार्टी में काफी शोर हो रहा होता है और वो ‘विश्वनाथ’ को भी इनवाइट करते हैं. तब नाना पाटेकर का किरदार इस पार्टी में शामिल होता है और कड़क अंदाज में कहता है, ‘तो कौन सा तीर मारा? ऐसा कौन सा एहसान किया दुनिया पर पैदा होकर? और तुम्हारा क्या योगदान है इसमें? कम ऑन, पार्टी ओवर! गो टू स्लीप नाउ.’
यह भी पढ़ें: कभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, 20 साल तक नहीं लगाया हाथ; जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
‘तिरंगा’ फिल्म का सीन
साल 1993 में रिलीज हुई ‘तिरंगा’ फिल्म में भी नाना पाटेकर ने ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से खूब इंप्रेस किया था. इस फिल्म का सीन भी काफी वायरल है, जब नाना पाटेकर के किरदार का आमना-सामना ‘इंस्पेक्टर वाग्ले’ से होता है. वो इस दौरान डायलॉग बोलते हैं, ‘पन्द्रह सौ की नौकरी करने वाला, एक दिन तुझे डेढ़ सौ का कफन पहनाएगा.’
‘क्रान्तिवीर’ का सीन
‘क्रान्तिवीर’ फिल्म का कोर्टरूम सीन भी काफी वायरल हुआ था. साल 1994 में आई इस फिल्म में नाना पाटेकर ने ‘प्रताप नारायण तिलक’ का किरदार निभाया है. कोर्टरूम में प्रताप नारायण तिलक भाषण देता है. इस दौरान प्रताप नारायण तिलक राजनेताओं और सिस्टम की खोखली व्यवस्था पर तीखा वार करता है. वो डायलॉग बोलता है, ‘ये जो संविधान है ना, ये कानून की किताब नहीं… हम जैसे लोगों का भरोसा है।” उनकी आवाज का गुस्सा और देशप्रेम इस सीन को सबसे अमर बनाता है.’
‘वेलकम’ का सीन
साल 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ में भी नाना पाटेकर का किरदार काफी फेमस हुआ था. इस फिल्म में एक्टर ने ‘उदय शेट्टी’ का किरदार निभाया था. हालांकि इस फिल्म के सभी सीन्स आइकॉनिक रहे हैं. एक डायलॉग काफी फेमस हुआ था जो मीम्स में भी वायरल है. मंजनू भाई के साथ उनकी बातचीत और गुस्से पर काबू पाने के लिए खुद को समझाना: ‘कंट्रोल उदय, कंट्रोल!’
यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
‘वजूद’ फिल्म का सीन
साल 1998 में रिलीज हुई ‘वजूद’ फिल्म में भी एक्टर ने अपने किरदार को आइकॉनिक बना दिया था. इस फिल्म में उन्होंने ‘मल्हार’ का किरदार निभाया था जो एक भावुक और जुनूनी इंसान होता है. फिल्म में उनका एक सीन काफी फेमस हुआ था, जिसमें वो ‘आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने’ वाला डायलॉग बोलते हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
44 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines