अभिनेता नाना पाटेकर बॉलीवुड का जाना माना चेहरा है. उनके प्रशंसक देश ही नहीं विदेश में भी काफी सारे हैं. लेकिन नाना पाटेकर अब ओटीपी डेब्यू करने जा रहे हैं. बॉलीवुड फिल्म मेकर प्रकाश झा एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें नाना पाटेकर, संजय कपूर, कुबरा सैत, मोहम्मद जीशान अय्यूब, समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिन यानी 5 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही लोग इससे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ट्रेलर रिलीज बाद अब दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नाना पाटेकर जिस फिल्म के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने वाले है, वो एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी का नाम ‘संकल्प’ रखा गया है. मेकर्स के यह फिल्म मॉडर्न इंडिया में पावर और आइडियोलॉजिकल वॉर को दिखाता है. आपको भी पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है, तो यह मूवी आपको काफी बेहतर लगने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रही 2 साल पुरानी 2 घंटे 7 मिनट की ये हॉलीवुड फिल्म, भारत में भी मचा रही तहलका
फिल्म ‘संकल्प’ का टीजर हुआ रिलीज
नाना पाटेकर इस फिल्म में नए अवतार में नजर आने वाले हैं. बता दें कि नाना पाटेकर ने इस मूवी में मात साहब का रोल प्ले किया है. ‘संकल्प’ फिल्म में उनका यह किरदार काफी दमदार होने वाला है. यह फिल्म सत्ता, संस्कार और समर्पण की थीम पर आधारित है. इस फिल्म में संजय कपूर और नीरज काबी का किरदार काफी अहम होने वाला है. इतना ही नहीं फिल्म संकल्प में मोहम्मद जीशान की किरदार भी काफी बेहतरीन देखने को मिलने वाला है.
यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ में दिखेगा रणबीर कपूर–सनी देओल का बड़ा टकराव, खास सीन की शुरू हुई शूटिंग
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘संकल्प’
आपको बता दें कि नाना पाटेकर की फिल्म ‘संकल्प’ का ट्रेलर बीते दिन रिलीज कर दिया गया है . नाना पाटेकर की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon MX Player पर रिलीज किया जाएगा. दरअसल, फिल्म ‘संकल्प’ को लेकर प्रकाश झा ने कहा, ‘मेरा हमेशा से यही मानना रहा है कि कोई भी कहानी कहने में जिम्मेदारी होती है. संकल्प इसी विश्वास पर बनी है, जो ताकत, इरादे और नतीजे को इस तरह से परखती है कि वह दर्शकों के साथ बनी रहे’. ‘संकल्प’ फिल्म 11 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon MX Player पर स्ट्रीम की जाएगी.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines