Nana Patekar Ne Worth: बॉलीवुड के दिग्गज और अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का आज दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया. उनका फिल्मी सफर किसी मिसाल से कम नहीं है. 13 साल की उम्र में परिवार की आर्थिक मदद के लिए काम शुरू करने वाले नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई.
एक समय ऐसा था जब उन्हें महीने की कमाई के रूप में महज 35 रुपये मिलते थे. लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और जबरदस्त एक्टिंग के दम पर वे 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं.
13 साल की उम्र में पहली कमाई:
नाना पाटेकर का बचपन बेहद गरीबी और तंगी में बीता. परिवार का हाथ बंटाने के लिए उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था. महज 13 साल की उम्र में वे मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में फिल्मों के पोस्टर पेंट करने का काम करते थे. वे रोज करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर काम पर जाया करते थे, जिसके लिए उन्हें 35 रुपये महीना मिलता था.
इसी मेहनत और संघर्ष के दम पर उन्होंने थिएटर से होते हुए बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी खास संवाद शैली (Dialogue Delivery) से इंडस्ट्री पर छा गए.
यह भी पढ़ें : Nana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
जानिए कितनी है कुल नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स और वित्तीय संपत्ति का आकलन करने वाली वेबसाइट्स जैसे GQ और फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार नाना पाटेकर की कुल संपत्ति लगभग 80 करोड़ रुपये आंकी गई है. वे एक फिल्म के लिए आमतौर पर 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. यह फीस उनके रोल और फिल्म के बजट पर भी निर्भर करती है.
एक्टिंग के अलावा वे फिल्म डायरेक्शन, राइटिंग, प्रोडक्शन वेंचर्स और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट्स के जरिए भी बेहतरीन कमाई करते हैं.
कहां-कहां है प्रॉपर्टी?
करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद नाना पाटेकर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. उनके पास देश की कई प्राइम लोकेशंस पर शानदार प्रॉपर्टीज हैं. मुंबई के अंधेरी में उनका 750 स्क्वायर फीट का 1-BHK फ्लैट है. इसे उन्होंने सालों पहले महज 1.1 लाख रुपये में खरीदा था, जिसकी आज की बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है. वे लंबे समय तक अपनी मां के साथ इसी घर में रहे.
पुणे के पास खड़कवासला में उनका 27 एकड़ का विशाल फार्महाउस है, जिसमें 7 कमरे बने हैं. नाना पाटेकर को खेती का बहुत शौक है और वे यहां खुद गेहूं और धान की खेती करते हैं. पुणे के लॉ कॉलेज रोड पर उनका एक शानदार मकान भी है. इसके अलावा गोवा में एक घर और मुरुड में उनकी पैतृक संपत्ति भी है.
नाना पाटेकर की यह कहानी साबित करती है कि अगर इंसान के अंदर कुछ कर दिखाने का जज्बा हो, तो 35 रुपये की मामूली दिहाड़ी से भी 80 करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया जा सकता है. अपनी अपार दौलत के बावजूद वे अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा सामाजिक कार्यों जैसे कि किसानों की मदद के लिए बनाए गए नाम फाउंडेशन में लगाते थे.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
44 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines