Nana Patekar Funeral: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बॉलीवुड सेलेब्स भी एक्टर के निधन पर शोक जता रहे हैं. वहीं फैंस भी इस दुखद खबर से सदमे में हैं. आज सुबह एक्टर अपने गोवा वाले घर पर बेहोश पाए गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में चेकअप के बाद डॉक्टरों ने नाना पाटेकर को मृत घोषित कर दिया. एक्टर को अंतिम विदाई भी आज ही दी जाएगी. शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा. एक्टर का अंतिम संस्कार पुणे के फार्म हाउस में होगा. वहीं परिवार और करीबियों की मौजूदगी में एक्टर को अंतिम विदाई दी जाएगी.
पुणे में होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर आज सुबह 4 बजे अपने गोवा वाले घर में बेहोश पाए गए. इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें 45 मिनट तक निगरानी में रखा और उन्हें CPR देने की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं अब पोस्टमार्टम के बाद एक्टर को गोवा से पुणे ले जाया जा रहा है. पुणे में एक्टर का फार्म हाउस है, जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का रिएक्शन हुआ वायरल, जानिए क्या बोलीं एक्ट्रेस?
27 एकड़ में फैला हुआ है फार्म हाउस
मुंबई और गोवा एक्टर का आलीशान घर है. वहीं पुणे में उनका एक लग्जरी फार्म हाउस है, जो लगभग 27 एकड़ में फैला हुआ है. इसमें 7 कमरे होने के साथ-साथ 1 बड़ा हॉल भी है. वहीं एक्टर अपना ज्यादा से ज्यादा समय गोवा के घर में बीताते थे. निधन से पहले भी एक्टर गोवा वाले घर में ही थे और इसी दौरान वो अपने ही घर में बेहोश हो गए. वहीं अब गोवा से एक्टर को पुणे के फार्म हाउस में लेकर जाया जाएगा. वहीं एक्टर की नेटवर्थ 50 करोड़ रुपये से 80 करोड़ के बीच आंकी गई है.
यह भी पढ़ें: Nana Patekar Top 10 movies: नाना पाटेकर की टॉप 10 फिल्में, जो बनीं ऑडियंस की फेवरेट; देखें लिस्ट
सितारों ने जताया शोक
नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने शोक जताया है. इसमें अक्षय कुमार, कंगना रनौत, प्रकाश राज, रवि किशन, सुनील शेट्टी और कियारा आडवाणी जैसे सितारे शामिल हैं. इन सभी सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर एक्टर को श्रद्धांजलि दी है. वहीं इसी बीच तनुश्री दत्ता का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो नाना पाटेकर के परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर रही हैं.
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines