Nana Patekar: नाना पाटेकर की गिनती बॉलीवुड के कंट्रोवर्शियल एक्टर्स की लिस्ट में होती है। उन पर कई आरोप लग चुके हैं और विवादों से उनका नाता काफी गहरा है। कभी उन पर MeToo लगता है, तो कभी वो खुद से 20 साल छोटी लड़की संग इश्क लड़ाकर सुर्खियां बटोर लेते हैं। एक वक्त था जब उनके अफेयर के चर्चे पूरे बॉलीवुड गलियारों में सुनाई देते थे। अब वो कौन-सी हसीना थी? जिसके साथ नाना पाटेकर उम्र का फासला भुलाकर उसके प्यार में कैद हो गए थे? चलिए जानते हैं।
कौन थीं नाना पाटेकर की 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड?
दरअसल, नाना पाटेकर एक वक्त पर मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) पर दिल हार बैठे थे। साथ में फिल्मों में काम करते हुए नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला करीब आ गए थे। 90s में इन दोनों की लव स्टोरी के हर तरफ चर्चे थे। हालांकि, कुछ समय बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और इनका रिश्ता वहीं खत्म हो गया। दिल टूटने के बाद नाना पाटेकर का बुरा हाल था और वो इंटरव्यू के दौरान इमोशनल होते हुए भी नजर आए थे। वैसे तो नाना पाटेकर स्क्रीन पर गंभीर किरदार निभाते हुए नजर आते हैं, लेकिन दिल के आगे उनकी एक न चली।
ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस को बताया था ‘कस्तूरी हिरण’
मनीषा कोइराला की खूबसूरती को देखकर एक्टर का दिल ऐसा फिसला कि ब्रेकअप के बाद भी वो उन्हें भूला नहीं पा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1996 में आई फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ की शूटिंग के दौरान इन दोनों का रिश्ता बना था। उस वक्त मनीषा कई सुपरहिट फिल्में दे रही थीं और अपनी खूबसूरती और टैलेंट से सभी के दिल जीत रही थीं। वहीं, नाना पाटेकर पहले से ही बॉलीवुड का बड़ा नाम थे। खुलकर तो इन्होंने कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन इंडस्ट्री के कई लोगों ने इन्हें लेकर बयान दिए हैं। एक बार तो नाना पाटेकर ने मनीषा कोइराला को सरेआम ‘कस्तूरी हिरण’ तक कह दिया था।
यह भी पढ़ें: क्या Rajat Dalal की गर्लफ्रेंड का फेस रिवील? सोशल मीडिया पर लीक हुई तस्वीर
ब्रेकअप के बाद गम में डूबे थे नाना पाटेकर
एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने अपनी एक्स मनीषा की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने बताया था कि मनीषा की फिल्म ‘ग्रहण’ उन्होंने देखी है और इसमें एक्ट्रेस शानदार दिखीं। नाना पाटेकर ने ये भी कहा था कि मनीषा में जन्मजात प्रतिभा है और वो सबसे संवेदनशील एक्ट्रेस हैं। वो किसी कस्तूरी हिरण की तरह हैं। नाना पाटेकर ने कहा था कि वो जब भी मनीषा को देखते हैं, तो वो अपने आंसुओं को नहीं रोक पाते। एक्टर ने इंटरव्यू में कहा था कि वो अब मनीषा के बारे में कुछ भी कहने का हक नहीं रखते। ब्रेकअप बहुत मुश्किल दौर होता है। नाना पाटेकर ने कहा था कि वो अपना दर्द बयां नहीं कर सकते और इस पर उन्होंने आगे बात करने से इंकार कर दिया था, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा था कि उन्हें मनीषा कोइराला की याद आती है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines