क्या Rajat Dalal की गर्लफ्रेंड का फेस रिवील? सोशल मीडिया पर लीक हुई तस्वीर

Rajat Dalal Girlfriend: रजत दलाल की गर्लफ्रेंड कौन हैं और वो कैसी दिखती हैं? ये तो सभी लोग जानना चाहते हैं। इसी बीच अब एक फोटो वायरल हो गई है, जिसमें रजत के साथ खड़ी लड़की को उनकी गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है।

Rajat Dalal

Rajat Dalal File Photo

Rajat Dalal Girlfriend: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) भले ही खत्म हो गया है, लेकिन इस शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर बज अभी भी बना हुआ है। सभी की लव स्टोरी में फैंस की दिलचस्पी आज भी बरकरार है। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और चुम दरांग (Chum Darang) आज भी जब साथ दिखाई देते हैं तो फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) भी एक साथ आकर खूब लाइमलाइट बटोरते हैं।

विज्ञापन

रजत दलाल के साथ लड़की की तस्वीर वायरल

वहीं, रजत दलाल भी अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। बिग बॉस के घर में एक या दो बार नहीं, बल्कि रजत ने कई बार ये बात कबूल की थी कि वो बाहर किसी लड़की को डेट कर रहे हैं। रजत दलाल सीरियस रिलेशनशिप में हैं, ये तो कंफर्म हो चुका है। उनके हाथ में जो ब्रेसलेट है, उसमें उनकी पार्टनर की तस्वीर है। हालांकि, रजत ने अभी तक अपनी लेडी लव का नाम या चहेरा रिवील नहीं किया है। आज तक ये सस्पेंस बना हुआ है कि रजत की गर्लफ्रेंड हैं कौन?

विज्ञापन

क्या फोटो में दिखीं रजत दलाल की गर्लफ्रेंड?

हालांकि, अब रजत की लव लाइफ चर्चा में आई है, तो लोग कहीं न कहीं से उनकी गर्लफ्रेंड को ढूंढ ही निकालेंगे। अब लगता है फैंस ने ये काम कर दिखाया है। सोशल मीडिया पर रजत दलाल की एक तस्वीर वायरल हो गई है। इस फोटो में रजत एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं और इस हसीना को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। ये फोटो कई साल पुरानी लग रही है। इसमें रजत किसी मॉल में एक लड़की के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में नजर आ रही लड़की के साथ रजत काफी खुश दिख रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है फोटो का सच?

कर्ली बालों वाली लड़की को अब फैंस ने रजत की गर्लफ्रेंड कहना शुरू कर दिया है। हालांकि, ये लड़की वाकई रजत दलाल की गर्लफ्रेंड है या नहीं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। रजत ने खुद ये तस्वीर पोस्ट नहीं की तो ऐसे में इस बात पर मुहर नहीं लगाई जा सकती कि रजत इसी लड़की को डेट कर रहे हैं। अब इस फोटो ने सोशल मीडिया पर काफी कन्फ्यूजन क्रिएट कर दी है। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इस लड़की की शक्ल सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) से मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ