हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'गीली लकड़ी मत लगाना’, अभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका; कही थी ये बात

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर साल 2023 में फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम संस्कार को लेकर एक ऐसी बात कही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
अभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका (PIC-IMDb)

बॉलीवुड मशहूर एक्टर नाना पाटेकर अक्सर अपनी बेबाक बातों के लिए जाने जाते थे. एक्टर जिंदगी से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने में कभी भी परहेज नहीं करते थे. नाना मौत को लेकर भी एक अलग नजरिया रखा करते थे. दरअसल, साल 2023 में एक्टर नाना पाटेकर ने आज तक को दिए एक इंटरव्यू में एक ऐसी बात कही थी, जिसने सभी को हैरान कर दिया था.

दरअसल, 15 सितंबर 2023 को ‘आज तक’ से बात करते हुए एक्टर ने कहा था कि मैंने अपने अंतिम संस्कार की तैयारी पहले से ही कर ली है. नाना ने कहा, ‘हमें मालूम है की 12 मन लकड़ी लगने वाली है. वहीं हमारी आखिरी दौलात है, इसी के साथ मैं चला जाऊंगा. एक्टर ने यह भी बताया थी कि मैने अंतिम संस्कार के लिए 12 मन लकड़ियां अलग रख दी है. खास बात यह की मौत जैसी गंभीर बात करते हुए भी नाना अपने मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे थे. नाना ने आगे कहां, ‘मैने अंतिम संस्कार के लिए 12 मन लकड़ियां अलग रख दी है, वो भी सुखी हुई, उसी सूखी लकड़ियों में मुझे जलाना,  गीली लकड़ी का इस्तेमाल नहीं करना.

यह भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज 8 KM पैदल चलकर कहां जाते थे एक्टर?

विज्ञापन

नाना ने गीली लकड़ी का इस्तेमाल करने से क्यों किया था मना

नाना पाटेकर की इस बात के पीछे की वजह सुनकर आप भी मुस्कुराने लगेंगे. दरअसल, नाना पाटेकर ने आगे कहा की अगर अंतिम संस्कार में गीली लकड़ी का यूज किया जाएगा, तो उसमें से निकले ने वाला धुआं वहां मौजूद लोगों की आंखों में जलन होगा और पानी आएगा, जिसकी वजह से उन्हें यह लगेगा कि वो वहां उनके लिए रो रहे हैं.

नाना पाटेकर ने आगे मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि फिर आंख से पानी आएगा. मरते वक्त गलतफहमी होगी कि वे लोग मेरे लिए रो रहे हैं. एक्टर ने आगे यह भी कहा कि कम से कम मरते वक्त तो ऐसी गलतफहमी नहीं होनी चाहिए. 

विज्ञापन

नाना पाटेकर ने क्या कहा था?

बॉलीवुड दिवंग एक्टर नाना पाटेकर ने यह भी कहा था कि इंसान के मौत के बाद जिंदगी रुकती नहीं है. किसी के जाने के बाद लोग धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को आगे बढ़ा लेते हैं. उनका यह भी मानना था कि लोगों को हमेशा के लिए रहने वाला सोचने के बजाय जिंदगी को समझना चाहिए गुजारना चाहिए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola