Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन से हर कोई सदमे में है. एक्टर का अंतिम संस्कार पुणे में किया जाएगा. वहीं एक्टर अपने गोवा वाले घर में बेहोश पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई है. आज उनका नाम बच्चे-बच्चे की जुबान पर है. लेकिन बहुत कम लोग उनके नाम के पीछे की कहानी को जानते हैं. एक्टर का नाम ‘नाना’ कैसे पड़ा, इसके पीछे भी एक कहानी छुपी है. एक्टर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था और बचपन में उन्हें नाना नाम मिला था, जो आगे चलकर उनकी पहचान बन गया.
‘नाना’ नाम की कहानी
नाना पाटेकर का जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था. उनके पिता दिनकर पाटेकर और उनकी मां निर्मला पाटेकर ने उनका नाम विश्वनाथ गजानन पाटेकर रखा था. लेकिन ये नाम उनकी पहचान नहीं बन सका, उन्हें लोग नाना के नाम से जानते हैं. नाम बदलने के पीछे की कहानी को एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में बताई थी. एक्टर ने कहा कि मेरे मां की एक सहेली थीं, जो उनकी बहन जैसी ही थी. वो मुझे प्यार से नाना कहकर बुलाती थीं, जिसके बाद मेरे माता-पिता भी मुझे इसी नाम से बुलाने लगे. एक्टर को ये नाम अच्छा लगा और उन्होंने अपने डाक्यूमेंट्स पर भी इसी नाम को रहने दिया.
यह भी पढ़ें: कब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी आखिरी विदाई
साधारण जीवन जीते थे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर के फैंस भी उन्हें ‘नाना’ ही कहकर बुलाते हैं. एक्टर की मां की सहेली का दिया हुआ नाम उनकी पहचान बन गया. वहीं इससे पता चलता है कि नाना पाटेकर अपनी लाइफ में अपने पुराने रिश्तों से बेहद गहराई से जुड़े हुए थे. 50-80 करोड़ के मालिक होने के बाद भी उन्होंने एक साधारण आदमी की तरह ही जीवन जिया है. वहीं एक्टर को इसलिए ही उनके फैंस इतना पसंद भी करते थे. उनके निधन पर आज पूरा देश सदमे में है और सभी लोग उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Nana Patekar Top 10 movies: नाना पाटेकर की टॉप 10 फिल्में, जो बनीं ऑडियंस की फेवरेट; देखें लिस्ट
भारतीय सिनेमा में दिया बड़ा योगदान
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर का बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में देकर ऑडियंस को अपना फैन बनाया है. वहीं एक्टर परिंदा, क्रांतिवीर, प्रहार: द फाइनल अटैक, अग्निसाक्षी, अब तक छप्पन, शक्ति: द पावर, वेलकम, राजनीति, तिरंगा, ओ रोमियो और हाउसफुल 5 जैसी फिल्में देकर ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके हैं. अब श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ में भी नाना पाटेकर नजर आ सकते हैं. हिंदी फिल्मों के साथ-साथ नाना पाटेकर मराठी सिनेमा में भी काम कर चुके हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines