बिना परमिशन बनी नमस्ते लंदन की कॉपी, फिल्म के 18 साल पूरे होने पर विपुल शाह ने किया खुलासा

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ को रिलीज हुए 18 साल हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर ने बताया है कि इस फिल्म को बिना परमिशन के ही कॉपी कर लिया गया था।

Namaste London, Vipul Shah

Namaste London, Vipul Shah

सुभाष के झा,

विज्ञापन

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ आज ही के दिन यानी 23 मार्च को साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 18 साल हो गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह ने इसको लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर विपुल शाह ने ऐसा क्या शेयर किया है, तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन

बंगाली फिल्म ‘पोरन जय जोलिया रे’

दरअसल, विपुल शाह ने बताया कि पॉपुलर बंगाली फिल्म ‘पोरन जय जोलिया रे’ (पीजेजेआर) में ‘नमस्ते लंदन’ के निर्माताओं की बिना परमिशन के ही कई सीन, ड्रेस और कई सारी चीजें कॉपी की गई थी। उनका कहना है कि इस बंगाली फिल्म के बारे में उन्हें तब तक नहीं पता था जब तक उन्होंने फिल्म के मेकर्स का एक इंटरव्यू नहीं पढ़ा था।

बार-बार फिल्म को देखा

इस इंटरव्यू में उन्होंने ये बात मानी थी कि उनकी फिल्म की कई चीजें ‘नमस्ते लंदन’ जैसी थीं। इतना ही नहीं बल्कि विपुल शाह और उनके कई दोस्तों ने इस फिल्म को बार-बार देखा और दोनों फिल्मों की समानताओं पर एक रिपोर्ट तैयार की। इस रिपोर्ट में दोनों फिल्मों में कई सारी समानताएं मिली और इसके बाद विपुल ने इस पर कानूनी कदम उठाने तक का भी फैसला किया था।

विज्ञापन

‘नमस्ते लंदन’ को पूरी तरह से कॉपी किया गया

जी हां, विपुल शाह के कोलकाता के कानूनी सलाहकारों का मानना था कि बंगाली फिल्म के मेकर ने ‘नमस्ते लंदन’ को पूरी तरह से कॉपी किया था और इसे साबित करने के लिए उनके पास पूरे सबूत भी थे। इसलिए विपुल को भी फिल्म के कई सीन ऐसे लगे जो एक जैसे थे और इसलिए कानून कार्रवाई के लिए ये पूरे भी थे। हालांकि, इस पर विपुल का ये भी कहना था कि उन्हें कोई मुआवजा नहीं चाहिए।

पांच-दस लाख का मुआवजा

बंगाली फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी और उसने अच्छा-खासा कलेक्शन भी किया था। विपुल का कहना था कि पांच-दस लाख का मुआवजा उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। उनका कहना था कि अगर फिल्म के मेकर्स थोड़ा-सा पैसा देकर बिना किसी डर के सीन को चुराएंगे, तो ये गलत होगा और हमेशा ऐसा होता रहेगा।

विज्ञापन

साहित्यिक चोरी की निंदा करता हूं- विपुल

विपुल का कहना था कि इस केस को हम एक उदाहरण बनाना चाहते हैं, जिससे कोई भी किसी फिल्म को कॉपी करने से पहले दो बार सोचे और इसके लिए कड़ी सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी रूप से साहित्यिक चोरी की निंदा करता हूं। साथ ही बंगाली फिल्म मेकर्स के खिलाफ कार्रवाई करके ये कंफर्म करना चाहता हूं कि बॉलीवुड में हम कभी भी सफलता पाने के लिए किसी सक्सेसफुल फिल्म को उधार देने के आसान रास्ते पर ना चलें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ